Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली और पुणेरी पलटन के बीच रोमांचक मैच, किसी को नहीं मिली जीत

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में आज के दूसरे मैच में रोमांच देखने को मिला। इस सीजन प्रदर्शन के मामले में पिछड़ने वाली दबंग दिल्ली केसी का सामना गत चैम्पियन टीम पुणेरी पलटन से हुआ। इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबला 38-38 की स्कोरलाइन से टाई हो गया।

स्टार रेडर आशु मलिक ने दबंग दिल्ली के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया और 17 अंक हासिल किये। पलटन का रेडिंग विभाग खास नहीं कर पाया। सिर्फ आकाश शिंदे ने 8 अंक हासिल किये। मोहित गोयत और अमन ने 6-6 अंक हासिल किये। पलटन के लिए गौरव खत्री ने 4 पॉइंट्स जुटाए।

pro kabaddi league

यह इस सीजन का चौथा टाई है औऱ इसे आशू के बेहतरीन खेल के कारण हमेशा याद रखा जाएगा। आशू ने ऐसे मौके पर सुपर रेड के साथ पलटीक का सूपड़ा साफ किया था, जब दिल्ली की हार तय नजर आ रही थी। दिल्ली को ऑल आउट कर पलटन ने 13-6 की लीड बना ली थी। इसके बाद हाफ टाइम से पहले दिल्ली ने भी पलटन को आउट करते हुए स्कोर 18-22 करा दिया।

35 मिनट की समाप्ति तक पलटन ने 6 अंक की लीड बना रखी थी। दबंग दिल्ली ने फासले को चार का किया लेकिन आकाश ने दो अंक की रेड के साथ फासला फिर 6 का कर दिया। फिर पंकज ने गौरव को लपक स्कोर 29-22 कर दिया।

आशू ने एक सुपर रेड के साथ पुणेरी पलटन का सूपड़ा साफ कर स्कोर 33-36 कर दिया। दो मिनट बचे थे और पल्टन दो अंक से आगे थे। दिल्ली ने हालांकि फासले को एक तक पहुंचा दिया। बीते पांच मिनट में दिल्ली ने 2 के मुकाबले 10 अंक हासिल किए। पांच के डिफेंस में आशू गए और स्कोर बराबर कर दिया। अब 11 सेकेंड बचे थे और अंत में कोई अंक नहीं आने पर मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+