Asian Kabaddi Championship: पवन सहरावत का धमाका, भारत ने ईरान को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Asian Kabaddi Championship, India vs Iran: कोरिया में चल रही एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का लगातार धाकड़ प्रदर्शन जारी है। भारत ने एक और जीत दर्ज कर ली है। ग्रुप चरण में टीम इंडिया ने ईरान जैसी मजबूत टीम को पटखनी दे दी। टीम इंडिया ने मुकाबला 33-28 के स्कोर के साथ जीत लिया। भारतीय टीम का अगला मैच हांगकांग के साथ है। यह मैच शुक्रवार को होगा।
भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। टीम इंडिया ने ईरान से पहले तीन टीमों को हराया था। भारत ने कोरिया, चीनी ताइपे, जापान को भी पटखनी दी थी। ईरान के खिलाफ भारतीय टीम का खेल दूसरे हाफ में ज्यादा खास नहीं रहा था। धीमे खेल के कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ सकता था। मैच काफी करीब था, इस वजह से ईरान के पास भी एक मौका था।

पवन कुमार ने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सुपर 10 से टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। अंतिम मिनट में नितेश ने भी अपना सब कुछ झोंक दिया और सुपर टैकल से इरानी खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। कप्तान पवन ससहरावत ने 16 पॉइंट्स हासिल किये। इस तरह टीम इंडिया को अंत में जीत मिल गई।
ईरान को पराजित करने के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम अब गोल्ड मेडल से थोड़ी दूर है। देखना होगा कि इस बार चैम्पियनशिप में टीम इंडिया सोना जीतने में सफल रहती है या नहीं। फ़िलहाल हांगकांग के साथ चैलेंज होगा।












Click it and Unblock the Notifications