IND vs GER: भारत और जर्मनी के बीच आज से खेला जाएगा हॉकी मैच, कब-कहां देख सकेंगे लाइव, जानें सभी डिटेल्स
India vs Germany Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में दो मैचों की बायलेट्रल सीरीज के लिए जर्मनी की मेजबानी करेगी। पेरिस 2024 के ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारत का सामना 23-24 अक्टूबर को ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेताओं से होगा। आइए जानते हैं फैंस ये मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकेंगे।
भारत बनाम जर्मनी मैच एक दशक के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी का भी प्रतीक होगा। पिछली बार भारत ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जनवरी 2014 में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल- पुरुष राउंड 4 खेला था।

कब और कहां खेला जाएगा मैच
पहला मैच अक्टूबर-23 दोपहर 3 बजे (IST) से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच अक्टूबर-24 दोपहर 3 बजे (IST) मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा।
भारत ने मेजबान चीन पर 1-0 की रोमांचक जीत के साथ पांचवीं बार पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती। भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को अपराजित रहते हुए 'फुल्टनबॉल' के जादू को बरकरार रखा। भारत ने इससे पहले 2011, 2016, 2018 और 2023 में खिताब जीते हैं।
पिछले पांच मुकाबलें में किसका दबदबा?
भारत बनाम जर्मनी के बीच पिछले पांच मैचों में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। इस दौरान भारत ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जर्मनी को सिर्फ 2 ही मैच में जीतने का मौका मिला है।
ओलंपिक में भारत बनाम जर्मनी का रिकॉर्ड
ओलंपिक में इन दोनों टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 5 और जर्मनी ने भी पांच ही मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
दोनों टीमों के बीच कुल खेले गए मैच
दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच की संख्या 107 है। इस दौरान भारत ने 26 मैच जीत हैं, जबकि जर्मनी ने 54 मुकाबलों मं जीत दर्ज की है। दोनों टीम के बीच कुल 27 मैच ड्रॉ हुए हैं।
भारत की हॉकी टीम बनाम जर्मनी
गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित, नीलम संजीप जेस।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, राजिंदर सिंह।
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा।
भारत बनाम जर्मनी हॉकी मैच का लाइव मैच समय क्या है?
भारत बनाम जर्मनी हॉकी मैच 23 और 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे IST से शुरू होगा।
ये भी पढ़िए- IND vs GER: दिल्ली में भारत-जर्मनी हॉकी मैच में फैन्स को फ्री एंट्री, कैसे और कहां से लेना है मुफ्त टिकट
कौन से टीवी चैनल भारत में भारत बनाम जर्मनी हॉकी मैच का सीधा प्रसारण करेंगे?
डीडी स्पोर्ट्स 23 और 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे IST पर भारत बनाम जर्मनी हॉकी मैच का सीधा प्रसारण करेगा। इसके अलावा फैंस भारत में भारत बनाम जर्मनी हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप्लिकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications