IND vs GER: दिल्ली में भारत-जर्मनी हॉकी मैच में फैन्स को फ्री एंट्री, कैसे और कहां से लेना है मुफ्त टिकट
India vs Germany Hockey Team: पेरिस ओलंपिक में भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना दपा था। जर्मनी ने भारतीय टीम और फैन्स का दिल तोड़ दिया था। अब भारतीय टीम के पास बदला लेने का मौका आया है। भारतीय टीम का मुकाबला एक बार फिर से जर्मनी के साथ होने वाला है।
जर्मनी की टीम भारत दौरे पर द्विपक्षीय सीरीज में खेलने के लिए आई है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा कि मेहमान टीम को पराजित करके वापस भेजा जाए। जर्मनी ने पेरिस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। भारतीय टीम को कांस्य पदक मिला था।

दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में 23 और 24 अक्टूबर को मुकाबला खेले जाने हैं। दो मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा सकता है। इस द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी।
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में इंटरनेशनल हॉकी गेम एक दशक बाद वापस लौटा है। अंतिम बार यहाँ साल 2014 में मुकाबला खेला गया था। भारत और जर्मनी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट जर्मनी की टीम ने कुल 7 मैचों में जीत दर्ज की है।
भारत vs जर्मनी हॉकी मैच के टिकट फ्री में कैसे खरीदें
- दोनों मैचों को देखने के लिए फैन्स फ्री में टिकट बुक कर सकते हैं। फैन्स को टिकट बुक करने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
- इसके लिए टिकटजिनी (Ticketgeni) वेबसाईट पर जाना होगा। वहां जिस दिन के मैच की टिकट खरीदनी है, उसे सलेक्ट करना है।
- अगले पेज में नाम, फोन नम्बर, ई-मेल और आधार नम्बर देना होगा। इसके बाद बुक करना होगा।
- बुकिंग होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा और ई-मेल में QR आ जाएगा। वही टिकट स्टेडियम में एंट्री के लिए दिखाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications