वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हॉकी गोलकीपर श्रीजेश
नई दिल्लीः अनुभवी भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने 2021 के प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित विश्व खेल एथलीट ऑफ द ईयर जीता। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाली पुरुष टीम का हिस्सा थे और वह यह सम्मान प्राप्त करने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए।

एफआईएच ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि हमवतन और भारत की महिला कप्तान रानी के नक्शेकदम पर चलते हुए श्रीजेश पुरस्कार जीतने वाले पहले पुरुष और दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने।
TheWorldGames.org पर किए गए एक ग्लोबल फैन वोट में, श्रीजेश टॉप पर रहे जबकि इस दौरान वे अन्य एथलीटों के साथ नोमिनेट थे। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहने वाले स्पेन के खिलाड़ी की तुलना में दो गुना से भी अधिक वोट हासिल किए।
यह भी पढ़ें- FIH Pro League : भारत ने चीन को चटाई धूल, बड़े अंतर के साथ जीता पहला मुकाबला
श्रीजेश को 2021 के लिए FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर के रूप में भी चुना गया था। उन्होंने कहा: "मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले FIH को एक बड़ा धन्यवाद और दूसरी बात, दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वोट दिया।
श्रीजेश ने कहा कि यह अवॉर्ड प्रशंसकों और हॉकी प्रेमियों ने किया। यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है क्योंकि दुनिया भर के सभी हॉकी महासंघों ने श्रीजेश वोट दिया।
तीन बार के ओलंपियन ने आगे कहा, "इसके अलावा, मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो व्यक्तिगत पुरस्कारों में विश्वास नहीं करता है, खासकर जब आप एक टीम का हिस्सा होते हैं। यह न केवल 33 खिलाड़ियों की टीम है, बल्कि आपके पास बहुत सारे लोग शामिल हैं। पीछे भी, कोचिंग स्टाफ है, सहयोगी स्टाफ है, हॉकी इंडिया जैसा एक महान संघ है जो आपका बहुत समर्थन कर रहा है, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) है, जो आपको ट्रेन करने के लिए सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है, ओडिशा सरकार भी है जिसका अटूट समर्थन खेल को बढ़ने और फलने-फूलने में मदद करता है और भारत ओलंपिक संघ (IOA) भी है, जो वास्तव में आपकी अच्छी तरह से देखभाल कर रहा है। इसलिए यह अवॉर्ड देश का सामूहिक प्रयास है।"
क्या होते हैं वर्ल्ड गेम्स-
वर्ल्ड गेम्स अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ हर चार साल में आयोजित कराता है। वर्ल्ड गेम्स 11 दिनों की अवधि तक चलते हैं और इसमें 30 से ज्यादा खेल होते हैं। 2005 में द वर्ल्ड गेम्स में इंडोर हॉकी को शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications