India vs Malaysia Hockey: भारत-मलेशिया के बीच फाइनल मुकाबला आज, जानिए हेड टू हेड और Live स्ट्रीमिंग डिटेल
India vs Malaysia, Asian Champions Trophy 2023: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए भारत हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को जापान को 5-0 से हराकर हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना शनिवार, 12 अगस्त को मलेशिया से होगा।
मलेशिया ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने राउंड रोबिन लीग चरण में मलेशिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (19वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट), मनदीप सिंह (30वें मिनट), सुमित (39वें मिनट) और सेल्वम कार्ति (51वें मिनट) ने गोल किये।

मलेशिया के खिलाफ भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मलेशिया के खिलाफ भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमें आखिरी बार एशिया कप 2022 में खेली थीं जहां मैच 3-3 से ड्रा रहा था। इसके अलावा भारत और मलेशिया के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां टीम इंडिया ने 23 और मलेशिया ने सिर्फ 7 मुकाबले में खिताब अपने नाम किया है।
भारत बनाम मलेशिया हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल कब है?
भारत और मलेशिया के बीच हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल शनिवार, 12 अगस्त को खेला जाएगा।
भारत बनाम मलेशिया हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल कहां है?
भारत और मलेशिया के बीच हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम मलेशिया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का कब खेला जाएगा?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में रात 8:30 बजे से शुरू होगा।
भारत बनाम मलेशिया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत बनाम मलेशिया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
भारत बनाम मलेशिया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का लाइव प्रसारण कहां करें?
भारत बनाम मलेशिया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच फैनकोड मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications