India vs Korea: चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत, कोरिया को हरा फाइनल में किया प्रवेश

India vs Korea: एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने धांसू शुरुआत की। भारतीय टीम ने कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पहला हाफ अपने नाम कर लिया और कोरिया को कोई गोल नहीं करने दिया। दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया का धमाका दिखा और मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया

भारतीय टीम ने शुरुआत में कोरिया के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया और सफलता भी मिली। भारत के लिए पहला गोल उत्तम सिंह ने किया। इस तरह भारत ने यहाँ लीड हासिल करते हुए कोरिया को हैरान कर दिया। इसके बाद भी भारत ने बेहतरीन काम किया।

india and korea

भारत के लिए दूसरा गोल ड्रैग फ्लिक के जरिए आया। यह मौका कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भुनाया और लीड को डबल कर दिया। हालांकि कोरिया के पास भी पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने का मौका आया था लेकिन वे इसे भुना पाने में नाकाम रहे थे। पहले हाफ में भारत की टीम 2-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ में आने के बड़ा भारत ने एक और गोल दाग दिया और इस बार जरमनप्रीत ने सुमित के हवाई शॉट को रोकते हुए कोरियाई गोलकीपर को छकाया और गेंद को नेट में डालकर स्कोर 3-0 कर दिया।

यहाँ से कोरिया की तरफ से भी एक गोल देखने को मिला लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने अपने हाथ दिखाए और चौथा गोल करते हुए कोरिया को पूरी तरह से पछाड़ दिया। अंतिम क्वार्टर तक दोनों टीमों की तरफ से कशमकश देखने को मिली लेकिन गोल नहीं हुआ और कोरिया के लिए यह निराश करने वाली बात थी।अंत तक स्कोर 4-1 ही रहा और भारत ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को मेजबान चीन ने पराजित कर दिया। इस तरह चीन और भारत के बीच अब एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 17 सितम्बर को खेला जाना है। भारतीय टीम अब ख़िताब से एक कदम दूर है अरु अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+