सरपंच साहब की टीम फिर से हो गई है खेलने को तैयार, पेरिस में जिस टीम ने तोड़ा सपना उससे लिया जाएगा बदला
India vs Germany Schedule: ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने वहां से आने के बड़ा एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। फाइनल में भारत ने चीन को पराजित करते हुए लगातार दूसरी बार खिताबी जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया अब एक बार फिर से खेलने को तैयार है।
अब भारत का मुकाबला जर्मनी के साथ होना है। भारतीय टीम का पिछली बार जर्मनी से मुकाबला ओलंपिक में हुआ था। टीम इंडिया का दिल टूट गया था। सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला खेला गया था। भारत और जर्मनी के बीच इस बार द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।

भारत और जर्मनी के बीच दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अक्टूबर में यह सीरीज खेली जानी है। दोनों मुकाबले दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।
आयोजन को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा कि जर्मनी के खिलाफ यह प्रतियोगिता वर्ल्ड क्लास हॉकी का प्रदर्शन होने वाला है। भारत और जर्मनी दोनों का ही हॉकी इतिहास काफी समृद्ध रहा है और यह सीरीज दुनिया को सबसे मजबूत टीमों के बीच स्पर्धा देखने का मौका देगी।
जर्मन हॉकी प्रेसिडेंट ने कहा कि हमेशा से भारत हॉकी के लिए एक खास जगह रहा है। हमारी टीम उत्साहित भारतीय हॉकी फैन्स के सामने खेलने के लिए उत्सुक है। यह सीरीज भारत और जर्मनी के बीच संबंध मजबूत करने का एक शानदार अवसर होगी। हम चुनौती का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पेरिस में भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। इससे पहले सेमीफाइनल जीतकर भारत के पास कम से कम फाइनल तक का सफर तय करते हुए सिल्वर पक्का करने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। भारत को जर्मनी ने सेमीफाइनल में 3-2 से हरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications