Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 7-2 से हराया, एकतरफा जीत में चमके ये खिलाड़ी

Hero Asian Champions Trophy Chennai 2023: गुरुवार को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी के अपने पहले मैच में भारत ने चीन के खिलाफ जीत हासिल की। चीन को 7-2 से हराकर भारत ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में किया। भारत की कोशिश आने वाले मुकाबलों में भी इस तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दिखाया दम: टीम इंडिया की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में दो गोल किए। अपनी चलाकी के कारण हरमनप्रीत सिंह चीन के खिलाड़ियों को मात देने में सफल रहे। हरमनप्रीत सिंह का रोल आने वाले मुकाबलों में भी टीम के लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

India vs China

वरुण कुमार ने भी दिखाया दम: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा वरुण कुमार ने भी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। खेल के 19वें और 30वें मिनट में दो गोल कर वरुण कुमार ने भारत को मैच में काफी आगे कर दिया। वहीं सुखजीत सिंह, आकाशदीप सिंह और मंदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे। इन खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर भारत ने एक तरफा अंदाज में पहला मुकाबला अपने नाम किया।

चीन के खिलाड़ी का साधारण प्रदर्शन: भारतीय टीम की तरफ जहां इस मुकाबले में टोटल सात गोल किए गए। वहीं चीन के खिलाड़ी सिर्फ दो गोल करने में सफल हो सके। भारत ने पांच गोल के अंतर से इस मुकाबले में चीन को हरा दिया। भारतीय टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में 3 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारत, चीन के अलावा कोरिया गणराज्य, मलेशिया, पाकिस्तान और जापान की टीम भी हिस्सा ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+