Paris Olympics 2024: 'मैंने गोल बचा लिया तो दो और मैच,' शूटआउट में जीत के बाद भावुक हुए गोलकीपर श्रीजेश

India vs GB Men's Hockey Quarterfinal Highlights: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की जीत में गोलकीपर श्रीजेश की अहम भूमिका रही, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किए। जीत के बाद श्रीजेश ने भावुक मन से खुशी जाहिर की। श्रीजेश का ये आखिरी ओलंपिक है। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है।

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम
दरअसल, शूट-आउट के जरिए ग्रेट ब्रिटेन को हराने के बाद भारत पेरिस ओलंपिक 2024 पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत ओलंपिक में लगातार दूसरे पदक से एक जीत की दूरी पर है। अब उनका सामना सेमीफाइनल में जर्मनी या अर्जेंटीना से होगा।

PR Sreejesh

मैच के 17वें मिनट में 10 खिलाड़ियों पर सिमटने वाले भारत ने हरमनप्रीत सिंह के जरिए बढ़त हासिल करने के लिए बाधाओं को पार किया, जिन्होंने टूर्नामेंट का अपना सातवां गोल किया। हरमनप्रीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, इससे पांच मिनट बाद ली मॉर्टन ने ग्रेट ब्रिटेन के लिए बराबरी का गोल किया।

भारत ने 4-2 से जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
यह तब हुआ जब भारत के एक खिलाड़ी अमित रोहिदास को मैदान से बाहर कर दिया गया था। मैच फुल-टाइम के बाद 1-1 से बराबरी पर छूटा, लेकिन भारत ने शूट-आउट 4-2 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़िए- 'सात-आठ महीनों से खुद को,' स्वप्निल कुसाले की सफलता का क्या है राज? भारतीय शूटर ने बताया कैसे जीता मेडल

भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद क्या बोले श्रीजेश
हॉकी टीम के जीतने के बाद गोलकीपर श्रीजेश ने कहा कि, 'मैंने खुद से कहा कि यह मेरा आखिरी मुकाबला हो सकता है, या फिर मैंने बचा लिया (गोल) तो मुझे दो और मैच खेलने को मिलेंगे। मैं यह मैच जीतकर बहुत खुश हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+