पेरिस ओलंपिक से पहले PR Sreejesh ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे अपना आखिरी हॉकी मैच

Paris Olympics 2024, Goalkeeper PR Sreejesh: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान पीआर श्रीजेश ने सोमवार को संन्यास की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। 36 वर्षीय श्रीजेश का करियर शानदार रहा है, उन्होंने चार ओलंपिक में भाग लिया है, जिसमें 26 जुलाई से शुरू होने वाली पेरिस ओलंपिक भी शामिल हैं।

पेरिस ओलंपिक में खेलेंगे आखिरी बार

श्रीजेश ने भारत के लिए 328 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने कई राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप में भी हिस्सा लिया है। अपने करियर पर बात करते हुए श्रीजेश ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जब मैं पेरिस में अपने आखिरी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा हूं, तो मैं अपने करियर को बहुत गर्व के साथ देखता हूं। पेरिस ओलंपिक में 27 जुलाई को हॉकी की टीम अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। ओलंपिक में होने वाले प्रदर्शन के आधार पर टीम के आखिरी मैच का आयोजन किया जाएगा।

PR Sreejesh 1

साल 2010 में किया था डेब्यू

साल 2010 के वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के बाद से श्रीजेश भारत के लिए कई अहम जीत का हिस्सा रहे हैं। इनमें साल 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल और जकार्ता-पालेमबांग में 2018 एशियाड में ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। वह साल 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल और साल 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

मिल चुका है खेल रत्न पुरस्कार

साल 2016 में श्रीजेश सरदार सिंह की जगह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान बने। उनके नेतृत्व में भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर 41 साल बाद पुरुष हॉकी में ओलंपिक पदक हासिल किया। श्रीजेश को साल 2021 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2022 में उन्हें 2021 का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।

पत्नी हैं डॉक्टर

इसके अलावा श्रीजेश साल 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के संयुक्त विजेता थे और भुवनेश्वर में साल 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल में चैंपियन टीम का हिस्सा थे। कई मौकों पर भारत की सफलता में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। श्रीजेश ने लॉन्ग जंपर और आयुर्वेद डॉक्टर अनीशा से शादी की है। इस कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटी जिसका नाम अनुश्री है और एक बेटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+