Hockey : कोरोना की चपेट में आई इंग्लैंड की महिला टीम, रद्द हुआ भारत का दाैरा
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (IHF) की घोषणा के बाद हॉकी इंडिया (HI) ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड की महिला टीम को कई सदस्यों के कोरोना पाॅजिटिव आने के कारण 2 और 3 अप्रैल को डबल-हेडर FIH प्रो लीग मैचों के लिए भारत का दाैरा रद्द करना पड़ा है। टीम के कुछ खिलाड़ी कोरोना पाॅजिटिव आए हैं, जबकि कुछ टीम में चोटों के कारण अनुपलब्ध हैं। हालांकि, भारत और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच मैच तय कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: KKR ने कुलदीप यादव के साथ क्या सलूक किया था, मोहम्मद कैफ ने किया खुलासा
मैदान पर उतरने वाली दो विश्व स्तरीय टीमों की बहुत उम्मीद थी क्योंकि दुनिया भर के हॉकी प्रशंसक भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखने के लिए उत्सुक थे। भारत-इंग्लैंड महिला मैचों के रद्द होने पर टिप्पणी करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम को भुवनेश्वर में सप्ताहांत के मैचों के लिए अपना भारत दाैरा रद्द करना पड़ा। हम समझते हैं कि ये हर टीम के लिए चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि हम सभी महामारी से जूझ रहे हैं। "












Click it and Unblock the Notifications