रूस को लगा बड़ा झटका, यूईएफए ने सभी फुटबाॅल टूर्नामेंट से किया बैन

यूरोप : रूसी राष्ट्रीय टीमों और क्लबों को यूईएफए प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बैन कर दिया है। इसकी घोषणा यूरोपीय फुटबॉल के शासी निकाय ने सोमवार को करते हुए कहा क अगली सूचना जब तक जारी नहीं की जाती तब तक रूस सभी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएगा। यूईएफए यूरोपीय महिला चैम्पियनशिप में रूस की टीम अब हिस्सा नहीं ले पाएगी।

UEFA

अब पुर्तगाल की टीम रूस की जगह शामिल होगी। इंग्लैंड में 6 से 31 जुलाई तक होन जा रहे यूरोपीय महिला चैम्पियनशिप फुटबाॅल टूर्नामेंट के लिए पुर्तगाल रूस की जगह लेगा। पुर्तगाल ग्रुप सी में नीदरलैंड, स्वीडन और स्विटजरलैंड के साथ शामिल रहेगा। इसके अलावा यूईएफए ने 2028 और 2032 में पुरुषों के यूरो की मेजबानी के लिए रूस की बोली को भी अयोग्य करार दिया है और कहा कि टीम 2022-23 राष्ट्र लीग में में भी भाग नहीं लेगी।

यह भी पढ़ें- Points Table : प्लेऑफ में इन 3 टीमों का पहुंचना तय, चहल ने किया 'पर्पल कैप' पर कब्जा

इसके अलावा रूसी क्लब अगले सत्र में यूईएफए की चैंपियंस लीग, यूरोपा लीग या यूरोपा सम्मेलन लीग में भी भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही यूईएफए और विश्व शासी निकाय फीफा ने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूसी क्लबों और राष्ट्रीय टीमों को उनकी प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया। मार्च में रूस ने अपील की थी उसपर लगाए जाने वाले बैन को हटाया जाए। उन्होंने अपील थी , लेकिन कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने रूस पर बैन लगाने का फैसला बरकरार रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+