'रिटायर हो गया ज्यादा कुछ नहीं कर,' सुनील छेत्री यह क्या बोल गए? जानें क्यों दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sunil Chhetri: संन्यास लेने के बाद भी भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री का प्रेम टीम और देश के प्रति कम नहीं हुआ है। सुनील छेत्री का मानना है कि वह अपने स्तर पर प्रयास करते हुए टीम को वहां लेकर जाने का प्रयास करेंगे, जिसके बारे में सोचा था।

डूरंड कप ट्रॉफी टूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में सुनील छेत्री भी मौजूद थे। छेत्री ने कहा कि मैंने अपने करियर में कई उतार-चढाव देखे हैं। एक चीज हमेशा निरंतर बनी रही और वह है कि हम सब ने एक सपना देखा है कि उस लेवल तक टीम को लेकर जाना है।

sunil chhetri

छेत्री ने कहा कि मैं रिटायर हो गया हूँ इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकता हूँ लेकिन वह सब करूंगा जहाँ टीम इंडिया को लेकर जाने का सपना है। हमें काफी काम करना है लेकिन जिस जगह हम जाना चाहते हैं, वहां पहुंचेंगे। छेत्री ने उस दौर की बात भी की जब भारत में फुटबॉल गेम अच्छी स्थिति में नहीं था।

गौरतलब है कि छेत्री 19 साल तक भारत के लिए खेले और टीम इंडिया एशिया में टॉप 20 में शामिल रही। हालांकि टॉप 10 में आने का मौका कभी नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि भारत के वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में सोचने से पहले एशिया में टॉप 20 और बाद में टॉप 10 में आने का लक्ष्य रखना चाहिए।

भारतीय टीम की रैंकिंग अब गिरी है। इस समय एशिया में भारत का स्थान 22वां है और वर्ल्ड में 124वें नम्बर पर भारत है। एक साल में काफी गिरावट देखने को मिली है। जुलाई 2023 में भारत ने फीफा रैंकिंग में टॉप 100 में जगह बनाई थी। बाद में रैंकिंग में भारतीय टीम फिसल गई।

इंटरनेशनल फुटबॉल से छेत्री ने संन्यास ले लिया है लेकिन घरेलू स्तर पर अब भी फैन्स उनको देख पाएंगे। वह इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं। घरेलू फुटबॉल वह कब छोड़ेंगे, इसके बारे में फ़िलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+