FIFA World Cup Final: 352 से शुरू हुआ सफर 22 पर सिमटा, 2022 में 22वें संस्करण के विजेता का होगा ऐलान
FIFA World Cup Final का इंतजार दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों को है। रोचक बात ये की तीन अंकों से शुरू हुआ सफर अब 22 तक सिमट गया है। 22वें संस्करण के विजेता की घोषणा से पहले जानिए दिलचस्प बातें।

FIFA World Cup 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 352 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ कारवां अब 22 खिलाड़ियों तक महदूद रह गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि फुटबॉल के महाकुंभ का समापन Argentina vs France फाइनल मुकाबले के साथ होगा। 27 दिनों तक चैंपियन बनने की चाह में 32 टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन अर्जेंटीना और फ्रांस बाकी टीमों से बीस साबित हुईं। दोनों फाइनल का टिकट पाने में कामयाब रहीं।
भारत में भी जबरदस्त दीवानगी
भारत में भी फीफा वर्ल्डकप फाइनल की दीवानगी सिर चढ़ कर बोल रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने केरल में कोच्चि और पश्चिम बंगाल में कोलकाता की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें फुटबॉल प्रेमियों को विश्वकप के रंग में रंगे देखा जा सकता है।अब क्योंकि खेल में अक्सर नंबर गेम की बातें भी होती हैं, जानिए फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल से पहले कुछ नंबरों की कहानी।

फीफा विश्वकप का 22वां संस्करण
पहली बार अरब मुल्कों की सरजमीं पर खेले जा रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 में ऐसा संयोग बना है कि ये वर्ल्डकप अब तक खेले गए फीफा विश्वकप का 22वां संस्करण है। विश्वकप के 22वें संस्करण में 60 साल बाद फ्रांस ऐसे मुकाम पर है, जहां उसके पास इतिहास रचने का मौका है। 2018 में विश्वविजेता बनने के बाद खिताब बताने उतर रही फ्रांस की टीम पर सबकी नजरें हैं।

352 से 22 तक के सफर का गणित
सभी 32 टीमों की प्लेइंग इलेवन को मिलाने पर 352 नंबर आता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि भले ही बेंच स्ट्रेंथ कितने भी खिलाड़ियों की रही हो, कतर में 352 खिलाड़ियों ने 90 मिनट फील्ड पर बिताने के दौरान जान झोंक दी।

मेसी को यादगार विदाई देने की चाह
इन 352 खिलाड़ियों में कामयाबी पाने वाले केवल 22 खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। चैंपियन बनने के इरादे से उतरी फ्रांस की टीम 60 साल पुराना इतिहास दोहराने को बेताब है, जबकि अर्जेंटीना अपने सितारे- लियोनल मेसी को यादगार विदाई देना चाहती है।

कब से एक साथ हैं कोच और मेसी
36 साल बाद टाइटल जीतने की तगड़ी दावेदार अर्जेंटीना के फेवर में कई फैक्टर्स हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्केलोनी उस समय से ऑल टाइम ग्रेट में गिने जाने वाले लियोनल के साथ हैं, जब उन्होंने पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

लगातार 36 मैच जीते, अब 36 साल बाद टूर्नामेंट पर नजरें
अब जबकि मेसी संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, यह भी दिलचस्प संयोग है कि मेसी और उनके कोच एक साथ होंगे। ये लाइफ में सर्कल के पूरा होने जैसा आभास करता है। 36 मैच तक अजेय रहने के बाद अरब मुल्क में सऊदी अरब के सामने अर्जेंटीना की जीत के घोड़े थोड़े ठिठके। फीफा वर्ल्डकप 2022 में सऊदी से मिली हार के बाद अब 36 साल बाद अर्जेंटीना खिताबी मुकाबला खेलने को तैयार है। फ्रांस के 23 साल के युवा Kylian Mbappe पर भी नजरें होंगी। जीतने पर वे भी इतिहास की दहलीज पर हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications