PM Modi ने Argentina को दी जीत की बधाई, सचिन तेंदुलकर ने भी मेसी को ठोका सलाम

France vs Argentina Final: वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया।

PM Modi

France vs Argentina Final: लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमा लिया है। 36 साल के लंबे इंतजार के बाद लियोनेल मेसी की टीम ने इतिहास रचते हुए फ्रांस के खिलाफ रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की। क़तर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए मैच में कभी अर्जेंटीना तो कभी फ्रांस की टीम आगे रही, लेकिन अंत में अर्जेंटीना ने बाजी मारते हुए मैच को अपने नाम किया।

पीएम मोदी ने अर्जेंटीना को दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना की जीत के बाद एक ट्वीट कर टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी ने लिखा कि अर्जेंटीना ने पूरे फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने लिखा कि यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा! #FIFAWorldCup चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई!

सचिन तेंदुलकर ने बी जताई खुशी

मेसी के लिए ऐसा करने पर अर्जेंटीना को बहुत-बहुत बधाई! जिस तरह से उन्होंने खेल की शुरुआत की और अंत के समय में शानदार वापसी की, वह शानदार था। एक्सट्रा टाइम के अंत में शानदार तरीके से गोल बचाने के लिए मार्टिनेज की भी तारीफ होनी चाहिए। इस गोल को रोककर उन्होंने फैंस को यह मैसेज दे दिय था कि इस साल वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना बनने जा रही है।

सोशल मीडिया पर झूम उठे मेसी के फैंस

मेसी के फैंस की तादाद पूरी दुनिया में है। भारत में कई फुटबॉल लवर मेसी को फॉलो करते हैं। ऐसे में अपने पसंदीदा खिलाड़ी की इस जीत से वह बेहद खुश हैं। अर्जेंटीना की टीम मैच की शुरुआत से हावी नज़र आ रही थी। अर्जेंटीना ने मैच के पहले हाफ में दो गोल कर मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया था। लेकिन फ्रांस के एमबाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर अपनी टीम की वापसी कराई। वह इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+