फुटबॉल के 'जेम्स बॉन्ड' ने पेनल्टी किक में खाया ऐसा गोता, 'ऐसा गोल पहले नहीं देखा'- VIDEO

Penalty kick in Football: फुटबॉल में पेनल्टी किक देखना बड़ा मजेदार होता है। अक्सर 90 प्रतिशत मौकों पर गोल होता ही है तो ऐसा लगता है यह किक काफी आसान होती होंगी। लेकिन ऐसी बात नहीं है क्योंकि इसके लिए भी स्पेशलिस्ट खिलाड़ी होते हैं जो प्रैक्टिस करने के बाद ही इसमें कामयाब हो पाते हैं। पेनल्टी किक मारते हुए खिलाड़ी वैसे तो कैमरे के सामने कुछ खास करते हुए दिखाई नहीं देते लेकिन सबकी अपनी रणनीतियां और अनुभव होते हैं।

(फोटो सौजन्य- @FootballRamble ट्विटर/ स्क्रीनशॉट)

 फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने प्रयोग करने शुरू कर दिए

फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने प्रयोग करने शुरू कर दिए

इसलिए भले ही पेनल्टी स्कोर करना आसान लग सकता है, लेकिन गेंद को 12 गज की दूरी से गोलकीपर के सामने रखना एक अलग ही विशेषज्ञता है। इसी बीच क्रिकेट की तरह समय के साथ फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने प्रयोग करने शुरू कर दिए हैं। रूस के नोरिक अवडालियन एक ऐसे ही व्यक्ति हैं पेनल्टी किक को नई परिभाषा दी है और यह काफी मनोरंजक है। खास बात यह है कि नोरिक ने ऐसी पेनल्टी किक लगाने की आदत बनानी शुरू कर दी है।

यह पहली बार नहीं है

यह पहली बार नहीं है

नेफिस कजान के लिए खेलते हुए, अवदालियन ने पेनल्टी किक के दौरान ही परफेक्ट बैकफ्लिप को परफॉर्म किया। यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने फुटबॉल मैच में ऐसा कुछ करने की कोशिश की हो। इससे पहले रुबिन कजान की टीम के लिए खेलते हुए अवडालियन ने कुछ ऐसा ही किया था। उनका यह वीडियो 2018 में भी वायरल हुआ था और इस बार भी वही रिज्लट निकला है।

 जर्सी पर 007 लिखा है

जर्सी पर 007 लिखा है

वीडियो में आप देख सकते हैं कि फुटबॉलर ने गेंद को किक करने से पहले कुछ कदम उठाए, फिर उसी मोमेंटम में एक बैकफ्लिप की गई। गेंद बैकफ्लिप से पहले ही गोलपोस्ट में चली गई थी। वैसेतो गेंद नेट के बीच में गई थी, लेकिन गोलकीपर पहले ही अपनी दाहिनी और डाइव लगा चुका था। इसलिए गोल को रोका नहीं जा सका। बैकफ्लिप लगाने वाले खिलाड़ी की जर्सी पर 007 लिखा हुआ देखा जा सकता है जो जेम्स बॉन्ड का नंबर है।

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल

एक अलग ही स्टाइल में मारी गई इस पेनल्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कई फैंस का कहना है उन्होंने ऐसा गोल पहले नहीं देखा है। यह भी पता चला है कि मैच को यूट्युबर्स ने ऑर्गेनाइज कराया है और इसमें प्रोफेशनल के साथ सेमी-प्रोफेशनल स्टार्स ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2022 से पहले न्यूजीलैंड को करारा झटका, ऑलराउंडर के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+