T20 World Cup 2022 से पहले न्यूजीलैंड को करारा झटका, ऑलराउंडर के हाथ में हुआ फ्रैक्चर
T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले करारा झटका लगा है क्योंकि उसके ऑलराउंडर डेरिल मिशेल के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है जिसके चलते वे ट्राई सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। यह सीरीज तीन देशों की श्रंखला के तौर पर खेली जा रही है जिसमें बांग्लादेश और पाकिस्तान बाकी टीमें हैं। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की तैयारियों के लिए अहम है।

मिशेल ने अपने हाथ को फ्रैक्चर कर लिया है और यह सब ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को हुआ। नेट्स में बैटिंग करते हुए ऑलराउंडर के दाहिने हाथ में चोट लगी। बाद में एक्सरे में पुष्टि की गई कि पांचवीं मेटाकॉर्पर हड्डी में फ्रेक्चर है।
न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज से बाहर हुए Daryl Mitchell
इस सीरीज की शुरुआत शुक्रवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से हो गई है। न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
कीवी टीम ने अपनी स्क्वॉड में तेज गेंदबाज को लिया है जिसमें ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी और एडम मिलने शामिल हैं। जेम्स नीशम और डेरिल मिशेल पार्ट टाइम सीम बॉलिंग विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड के फीजियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है मिशेल को कम से कम दो सप्ताह के लिए अपने हाथ को कास्ट की सपोर्ट में रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: संजू सैमसन ने सेट किया अगला टारगेट, दूसरे ODI में नहीं करना चाहेंगे ये 'गलती'
टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि इस बात पर फैसला करने के लिए कुछ समय चाहिए कि डेरिल मिशेल टी20 वर्ल्ड कप अभियान में होंगे या नहीं। न्यूजीलैंड की टीम को 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करनी है।
स्टीड ने कहा, ये डेरिल के लिए बड़ी बेतुकी बात है कि वे क्रिकेट के इतने बेहतरीन टाइम की शाम में ही चोटिल हो गए। वे हमारे टी20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं और हम निश्चित तौर पर उनकी ऑलराउंड स्किल को ट्राई सीरीज में मिस करने जा रहे हैं। वर्ल्ड कप में हमारे मैच से पहले दो सप्ताह का समय बाकी है और हमें डेरिल की रिकवरी टाइमलाइन को देखते हुए फैसला करना है।
अभी मौजूदा ट्राई सीरीज में भी मिशेल के रिप्लेसमेंट को लेकर पुष्टि की जाएगी। कीवी टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।












Click it and Unblock the Notifications