Nohaila Benzina: कैसे मोरक्को की डिफेंडर ने हिजाब पहनकर फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

FIFA Women World Cup 2023: नौहैला बेंजिना पहली ऐसी खिलाड़ी बन गईं हैं, जिन्होंने फीफा महिला वर्ल्ड कप में हिजाब पहनकर खेला है। उन्होंने मोरक्को के साउथ कोरिया के खिलाफ हुए मुकाबले में मुस्लिम हेडस्कार्फ को पहनकर मैच खेला।

वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। ये मैच रविवार को हुआ। फीफा ने करीब दशक पहले फुटबॉलरों द्वारा हिजाब पहनने पर लगा अपना बैन हटा लिया था। पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते ये बैन लगाया गया था। (Image- Social Media)

Nohaila Benzina

नौहैला बेंज़िना 25 साल की डिफेंडर हैं, जिन्होंने मोरक्को में अपना क्लब फुटबॉल खेला है, वे एडिलेड में साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में जब खुद को मैदान में दौड़ाया, तो उनका नाम इतिहास बुक में शामिल हो गया।

नौहैला बेंज़िना ने हिजाब पहनने हुए सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की, लेकिन इसके बारे में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मीडिया में कोई बातचीत नहीं की है। महिला वर्ल्ड कप इन दोनों देशों की सह-मेजबानी में हो रहा है।

हालांकि नौहैला बेंज़िना ने ब्रॉडकास्टर अल जजीरा को इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ये गौरव का क्षण होगा-

"सालों से बहुत सारा काम हो चुका है, भगवान का शुक्रिया, कि नतीजे भी सकारात्मक रहे हैं। उम्मीद है हम इसको और ऊंचे स्तर के मैच में पहनेंगे और मोरक्को को सम्मानित करे।"

फुटबॉल के अलावा बाकी खेलों में भी हालिया सालों में हिजाब पर लगा बैन हटा दिया गया है, जिसमें बॉस्केटबॉल भी शामिल है, लेकिन अभी भी फ्रांस के आधिकारिक मैचों में हिजाब नहीं पहन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मेरा घर जला दिया, हिंसा ने सब कुछ छीन लिया..', नेशनल फुटबॉलर ने बयां किया अपना दर्द

मोरक्को की महिला फुटबॉल टीम अपने पहले वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही है, उन्होंने साल 2022 में महिला अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खुद को रनर-अप के तौर पर स्थापित किया था।

हालांकि वर्ल्ड कप के पहले मैच में मोरक्को की टीम मजबूत जर्मनी से 6-0 से हार गई है, उस मैच में नौहैला बेंज़िना बेंच पर बैठी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+