Mia Khalifa ने उठाया सबसे बड़े राज से पर्दा, क्या स्टार खिलाड़ी को कर रही हैं डेट? सच आया सामने

Mia Khalifa On Dating Gosspis: मिया खलीफा ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर जूलियन अल्वारेज के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वह किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं और अगर वह डेट करतीं, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं चुनतीं, जिसे यह भी याद न हो कि वह 9/11 के दिन कहां था।

मिया खलीफा ने दिया बड़ा बयान

यह बयान मिया ने जूलियन अल्वारेज और उनके रिश्ते के बारे में फैली अफवाहों को खारिज करते हुए दिया। मिया खलीफा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि जूलियन पहले से ही अपनी गर्लफ्रेंड मारिया एमिलिया फेरेरो के साथ रिश्ते में हैं। मिया खलीफा एक जानी-मानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और पूर्व पोर्न स्टार हैं, वह फुटबॉल की बड़ी फैन हैं।

Mia Khalifa 1

फुटबॉल की बड़ी फैन हैं मिया खलीफा

मिया खलीफा को अक्सर वेस्ट हैम यूनाइटेड की जर्सी पहने हुए देखा गया है। उनके पसंदीदा खिलाड़ी डेविड बेकहम, जिनेदिन जिदान और आरोन मूय हैं। ये खिलाड़ी उन्हें फुटबॉल के प्रति अपना प्यार और जुनून बढ़ाने में प्रेरित करते हैं। बात करें फुटबॉलर जूलियन अल्वारेज की तो अल्वारेज और उनकी गर्लफ्रेंड फेरेरो रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों अर्जेंटीना के एक ही शहर से हैं और 2017 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जूलियन अल्वारेज का रहा है जबरदस्त प्रदर्शन

जूलियन अल्वारेज ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए 2022 फीफा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम की जीत में योगदान दिया। इस दौरान अर्जेंटीनी टीम ने फ्रांस को हराकर तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। अल्वारेज की सफलता और उनकी निजी जिंदगी दोनों ही फुटबॉल फैंस के बीच चर्चाओं में रहा है।

जूलियन अल्वारेज़ के फ़ुटबॉल करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं, जिसमें फ़ीफ़ा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान भी शामिल है। कतर में उनके प्रदर्शन को याद किया जाता है, जहां उन्होंने सात मैचों में चार गोल किए। ऐसा कर उन्होंने न केवल अर्जेंटीना को गौरव दिलाया बल्कि उन्हें गोल्डन बूट के लिए दावेदार भी बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+