इंग्लिश फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड ने लगाए यौन हिंसा के आरोप, सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में आता है नाम

नई दिल्लीः मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार मेसन ग्रीनवुड की गर्लफ्रेंड हैरियट रॉबसन ने फुटबॉलर पर घरेलू दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गर्लफ्रेंड ने स्ट्राइकर द्वारा कथित रूप से लगी चोटों की तस्वीरें साझा की थीं। रॉबसन ने कथित यौन हमले की आवाज की रिकॉर्डिंग भी शेयर की।

Manchester United star Mason Greenwood is under scrutiny after girlfriend accuse domestic abuse

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैरियट रॉबसन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें पूरे शरीर पर खून से सने होंठ और चोट के निशान हैं। एक वीडियो क्लिप में, रॉबसन के होठों से खून बहते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में एक कैप्शन था जिसमें लिखा था: ये हर उस इंसान के लिए हैं जो जानना चाहता है कि मेसन ग्रीनवुड वास्तव में मेरे साथ क्या करता है।"

ग्रीनवुड और हैरियर स्कूल के दिनों से ही डेटिंग कर रहे थे। हालांकि, 2020 में संबंध टूट गए जब यह बताया गया कि ग्रीनवुड और उनके इंग्लैंड टीम के साथी आइसलैंड की मॉडल को अपने होटल के कमरे में लाए थे। कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए खिलाड़ी को घर भेज दिया गया था।

मिरर के अनुसार मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि वे वायरल होने वाली तस्वीरों और वीडियो से अवगत हैं, लेकिन इसमें ग्रीनवुड का नाम नहीं लिया।

क्लब के बयान में कहा गया है, "हम सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों और आरोपों से अवगत हैं। जब तक सच सामने नहीं आता, हम कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे। मैनचेस्टर यूनाइटेड किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता है।"

हैरियर के इंस्टाग्राम पेज पर मौजूद तस्वीरें और ऑडियो क्लिप हटा दिए गए हैं।

ग्रीनवुड के पास 2024 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड का कॉन्ट्रैक्ट है जिसे एक साल तक बढ़ाने का विकल्प है। उन्होंने इस सीजन में यूनाइटेड के लिए 24 एपीरियंस की हैं, और सभी प्रतियोगिताओं में 6 गोल किए हैं।

20 वर्षीय फारवर्ड ने 2020 में आइसलैंड की यात्रा के बाद से इंग्लैंड के लिए नहीं खेला है, लेकिन उन्हें इंग्लिश फुटबॉल में सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभाओं में से एक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+