चीन ने कर दी एक शर्मनाक हरकत, लियोनेल मेसी को बीजिंग पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

मेसी को चीन की राजधानी में एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. उनको रोकने के बाद पूछताछ हुई

Messi detained by Chinese Police: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को चीन की पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। बीजिंग एयरपोर्ट पर यह घटना हुई। मेसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलने के लिए बीजिंग गए थे। वह अर्जेंटीना की टीम को लीड कर रहे हैं। मुकाबला 15 जून को बीजिंग में खेला जाना है।

एयरपोर्ट पर अर्जेंटीना के कप्तान को रोक लिया गया और इसका वीडियो वायरल हुआ है। मेसी को रोकने का कारण भी सामने अ आज्ञा है। दरअसल वह अर्जेंटीना का पासपोर्ट नहीं ले गए थे और अपना स्पेनिश पासपोर्ट लेकर गए थे। इस पर वीजा नहीं था। इस बात पर चीनी बॉर्डर पुलिस ने उनको रोक लिया।

L Messi

मेसी को 30 मिनट तक इस मामले को लेकर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद मामला सुलझा लिया गया और उनको जाने दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि मेसी को चीनी पुलिस ने घेरा हुआ है और कुछ बातें भी चल रही हैं। मेसी उनको कुछ समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

साल 2008 में अर्जेंटीना ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था और मेसी उस टीम में शामिल थे। खास बात यह भी है कि वह ओलंपिक चीन के बीजिंग में ही आयोजित किया गया था। उस समय मेसी की उम्र महज 21 साल थी। पिछले साल ही मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम ने कमाल कर दिया था।

अर्जेंटीना ने फ्रांस को फुटबॉल वर्ल्ड कप में पराजित करते हुए ख़िताब हासिल कर लिया था। फ्रांस की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर खेल रही थी। मेसी ने आगे से लीड करते हुए अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने हाल ही में फ्रांस के क्लब पीएसजी को छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+