बंगाल को हराकर केरल ने जीता संतोष ट्रॉफी खिताब, 7वीं बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। मेजबान केरल ने पेनल्टी शूटआउट में बंगाल को 5-4 से हराकर सोमवार को केरल के मलप्पुरम में मंजेरी पय्यानाड फुटबॉल स्टेडियम में संतोष ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया। यह केरल का 7वां खिताब रहा।

Kerala

जानिए कब-कब चैंपियन बना केरल-
1973-74
1991-92
1992-93
2001-02
2004-05
2017-18
2021-22

समय पूरा होने तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक जा पहुंचा। पेनल्टी शूटआउट में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में केरला ने 5-4 से गोल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। घरेलू धरती पर केरल की यह पहली संतोष ट्रॉफी जीती।

यह भी पढ़ें- शिमरोन हेटमायर अपनी पत्नी को मानते हैं अपना सबसे बड़ा कोच, आलोचना भी करती है

मैच की बात करें तो 97वें मिनट में दिलीप ओराव ने हेडर से बंगाल के लिए एक गोल दागा। लगा कि बंगाल अब केरल को रोकते हुए खिताब जीत जाएगा, लेकिन इसके बाद मैच खत्‍म होने से 4 मिनट पहले केरल के नौफल पीएन ने गोल करते हुए मुकाबला बराबरी का गोल दाग दिया। फिर पेनल्टी शूटआउट में बंगाल ने ओराव के गोल से शुरूआत की, लेकिन दूसरे प्रयास में सजल बाग चूक गए जिस कारण फिर केरल बढ़त लेने में सफल रहा। इसी के साथ बंगाल की टीम 2017-18 सत्र के फाइनल में केरल से मिली हार का बदला लेने में भी विफल रही। तब भी मैच पेनल्टी शूटआउट में गया था, जहां केरल ने 4-2 से मैच जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+