शिमरोन हेटमायर अपनी पत्नी को मानते हैं अपना सबसे बड़ा कोच, आलोचना भी करती है
नई दिल्ली। यूं तो हर खिलाड़ी का कोच वो होता है तो खेल में खुद अनुभवी हो, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का स्टार बल्लेबाज का कहना है कि वो अपनी पत्नी को ही अपना सबसे बड़ा कोच मानता है। यहां तक कि वो अपना सबसे बड़ा आलोचक भी पत्नी को ही मानता है। दरअसल, शिमरोन हेटमायर ने अपनी पत्नी निर्वाणी को अपना सबसे बड़ा कोच बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उनसे अपनी पारी की शुरुआत करने के लिए क्रीज पर अधिक समय बिताने का आग्रह किया।

हेटमायर को राष्ट्रीय टीम से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच, रॉयल्स ने उन पर विश्वास किया और मेगा नीलामी में उन्हें 8.50 करोड़ में खरीदा। सोमवार शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले उन्होंने अपने खेल में किए गए बदलावों के बारे में राज खोला और अपनी रणनीतियों के बारे में बात की। 25 वर्षीय हेटमायर ने अपनी पत्नी का जिक्र किया।
यह भी पढ़ें- रिंकू को था 5 साल से इंतजार, बोले- मैं ऐसा काम करने वाला पहला खिलाड़ी बन गया हूं
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "यह सिर्फ खुद को मौका देने के बारे में है। पहले दो सालों तक मैंने वास्तव में खुद को सेट होने का मौका नहीं दिया। इस साल और आखिरी साल में मैंने खुद से कहा कि जाने से पहले यह जानने का मौका दो कि मैच की स्थिति क्या है। मेरी पत्नी मेरी सबसे बड़ी कोच और मेरी सबसे कठोर आलोचक रही है और उसने मुझसे कहा कि क्रीरज पर जाने के बाद खुद को समय दें, कुछ गेंदें खेलें और फिर आगे बढ़ें।"

हेटमायर इस सीजन में आईपीएल में अपनी टीम के लिए फिनिशर बनकर उभरे हैं और तेजी से रन जोड़ने में सफल रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने साथी जोस बटलर से रिवर्स स्वीप सीखना चाहते हैं। बटलर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और अब तक तीन शतक लगा चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जोस बटलर से रिवर्स स्वीप करना सीखना चाहता हूं। मैं नेट्स में इसका अभ्यास कर रहा हूं और स्कूप भी सीख रहा हूं। जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो वह चीजों को आसान बना देता है।"












Click it and Unblock the Notifications