ISL 2022: सेमीफाइनल के लिए मुकाबला करेगी मुंबई, ईस्ट बंगाल केवल सम्मान के लिए खेलेगा

गोवा, 21 फरवरी: मुंबई सिटी एफसी का लक्ष्य हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के सेमीफाइनल स्थान पर अपनी पहुंच बनाए रखना होगा और इसे पाने के लिए मौजूदा चैम्पियन का इरादा मंगलवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लीग मुकाबले में फिसड्डी एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ ऑल-आउट उतरने का है। वहीं, रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के पास गंवाने को कुछ नहीं है और वह मुंबई की पार्टी खराब कर सकती है।

ISL 2022: Mumbai City FC will fight for semi final, while SC East Bengal plays for honor

मुंबई 16 मैच से 25 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है और उसे शीर्ष चार में वापसी करने के लिए जीत की जरूरत है। केरला ब्लास्टर्स एफसी के उससे दो अंक ज्यादा है और वो चौथे स्थान पर है।

मौजूदा चैम्पियन लगातार दो जीत के बाद अपना पिछला मैच जमशेदपुर एफसी से 2-3 से हार गए थे और कोच डेस बकिंघम को उम्मीद होगी कि उनके लड़के इस नाजुक मोड़ पर अपने असंगत अभियान को दुरुस्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- साहा के ट्वीट पर रवि शास्त्री हुए हैरान, गांगुली से की दखल देने की मांग, बोले- बात गंभीर है

मैच से पूर्व प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बकिंघम ने कहा, "कैम्प में मूड कभी भी समस्या नहीं रहा है। यही वो जगह है जहां आप अच्छे लोगों और अच्छे खिलाड़ियों के पास होते हैं। हम एक परिवार हैं और इस समूह के अंदर यह भावना है। हम स्पष्ट हैं कि हम एक समूह के रूप में क्या चाहते हैं और यह तब तक संभव नहीं है कि जब तक हम इस मैच में उत्साह के साथ ना उतरे। लिहाजा हम अपने अंतिम तीन मैचों के लिए उत्साह के साथ उतरे और सीजन की समाप्ति पर अंक तालिका में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल तक पहुंचे।"

यह पूछने पर कि ईस्ट बंगाल की खराब फॉर्म का फायदा आपको मिलेगा, बकिंघम ने कहा,

"हमने शुक्रवार को देखा था कि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बेंगलुरु को हराया। हम ईस्ट बंगाल के खिलाफ शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने से अपना ध्यान नहीं हटा सकते हैं। हम उनके साथ एक मैच खेल चुके हैं और हमने दो अंक गंवा दिए।"

उधर, एससी ईस्ट बंगाल के लिए अब मामला केवल सीजन को सकारात्मक अंदाज में समाप्त करने और साथ ही अंक तालिका के गर्त से खुद को बाहर निकालने का है। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड सीजन में अब तक केवल एक ही मैच जीत सकी है और वो चेन्नइयन एफसी की तरह सबसे कम गोल दगाने वाली टीम है। कोच मारियो रिवेरा की टीम ने जीत की स्थिति में आने के बाद बहुत सारे अंक गंवाए हैं।

मैच से पहले रवेरा ने कहा, "मुंबई सिटी को शीर्ष चार में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत होगी, लिहाजा उसके ऊपर दबाव होगा। लेकिन उसके पास बड़े खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि दबाव में कैसे खेलना है। इसलिए हमारे लिए भी यह मैच आसान नहीं होगा।"

पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो वो मुकाबला 0-0 से ड्रा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+