साहा के ट्वीट पर रवि शास्त्री हुए हैरान, गांगुली से की दखल देने की मांग, बोले- बात गंभीर है
नई दिल्ली, 21 फरवरी: भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को हर ओर से सपोर्ट मिल रही है। रिद्धिमान साहा को इंटरव्यू ना देने के लिए एक कथित पत्रकार ने धमकी भरे मैसेज भेजे थे जो भारत के विकेटकीपर ने ट्विटर पर वायरल कर दिए थे। इस घटना के बाद क्रिकेट बिरादरी साहा के पूरी तरह समर्थन में आ चुकी है और बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी मामले की जांच करा रहा है।

रिद्धिमान साहा चर्चाओं के लिए एक हॉट टॉपिक बन गए
दरअसल पूरा मामला रिद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर करने का है। इस सीरीज से बाहर होने के बाद पत्रकार ने साहा से संपर्क किया क्योंकि इससे पहले भारत के अनुभवी विकेटकीपर ने कहा था कि सौरभ गांगुली ने उनको किसी तरह की चिंता ना करने की बात कही थी और राहुल द्रविड़ ने कहा था कि अब उनको संन्यास के बारे में सोचना चाहिए। कुल मिलाकर रिद्धिमान साहा चर्चाओं के लिए एक हॉट टॉपिक बन गए और ऐसा लगता है कि यह कथित पत्रकार इसी मामले को अपने करियर के लिए बुलाना चाहता था।
रवि शास्त्री ने इस पूरे मामले को हैरत भरा बताया
अब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इस पूरे मामले को हैरत भरा बताया है। सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग साहा की सपोर्ट में आए थे और अब रवि शास्त्री ने भी इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। रवि शास्त्री का कहना है कि इस तरह से किसी पत्रकार के द्वारा खिलाड़ी को धमकाया जाना बड़ी ही हैरत भरी घटना है और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस मामले पर अपना ध्यान देना होगा। रवि शास्त्री ट्वीट में कहते हैं कि जर्नलिस्ट द्वारा खिलाड़ी को धमकाया जा रहा है और यह काफी हैरानी भरा है।

कथित पत्रकार की 'खोज' में क्रिकेट बिरादरी
शास्त्री ने आगे कहा कि यह अपनी स्थिति का पूरी तरह से फायदा उठाना है। यह कुछ ऐसा है जो टीम इंडिया के साथ कुछ ज्यादा ही तेजी से हो रहा है। बीसीसीआई को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए बीसीसीआई के लिए इस मामले पर ध्यान देने का समय आ चुका है यह देखना होगा कि यह इंसान कौन है जो हर क्रिकेटर में रखता है। यह एक गंभीर मामला है। भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने तो रिद्धिमान साहा से यह भी कहा था कि इस खिलाड़ी का नाम भी लिया जाए और वह कहते हैं मैं आपको मैं वादा करता हूं कि प्लेयर के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर हमारी क्रिकेट कम्युनिटी इस तरह के कथित जर्नलिस्ट का बाय काट करेगी। तुम ही हरभजन सिंह ने भी यह बात साफ कही थी कि इस इंसान का नाम उजागर करना जरूरी है वरना पत्रकारिता में हर इंसान को शक की नजरों से देखा जाएगा और यह किस तरह की पत्रकारिता है।












Click it and Unblock the Notifications