ISL 2022 : केरला ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-1 से हराया, दूसरे स्थान पर पहुंची

गोवा: अंतिम 20 मिनट तक दस खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद केरला ब्लास्ट्स ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में फिसड्डी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-1 से हरा दिया। शुक्रवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गजब का गोल करने के लिए अल्वेरो वाजकुएज को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। उनका यह गोल निर्णायक रहा।

isl

अपनी छठी जीत से केरला 12 मैचों में 23 अंक लेकर तालिका में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। कोच इवान वुकोमैनोविक की टीम ने छह मैच जीते हैं और पांच ड्रा खेले हैं। वहीं, अपनी दसवीं हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड तालिका में सबसे निचले 11वें स्थान बरकरार है। कोच खालिद जमील की टीम 16 मैचों में दो जीत और चार ड्रा से मात्र दस अंक ही जुटा सकी है।

यह भी पढ़ें- क्यों जसप्रीत बुमराह नहीं होने चाहिए टेस्ट कप्तान? पूर्व गेंदबाजी कोच ने बताया कारण

मैच का पहला गोल 62वें मिनट में आया, जब जोर्गे डियाज के हैडर से केरला ब्लास्टर्स 1-0 से आगे हो गए। बाएं फ्लैंक से निशु कुमार ने एक फ्लोटेड क्रॉस सेकेंड पोस्ट की तरफ डाला, जिस पर हरमनजोत खाबरा ने हैडर क्रॉस डालते हुए गेंद हवा में जोर्गे की तरफ खेली और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर ने हैडर करके गोलकर दिया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर सुभाशीष रॉय को इसे रोकने का कोई अवसर नहीं मिला।

70वें मिनट में आयुश अधिकारी को मैच में दूसरे पीला कार्ड मिलने कारण मैदान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा और केरला को झटका लगा। ब्लास्टर्स को मैच के शेष समय 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। रैफरी प्रतीक मंडल ने मध्यांतर के ठीक बाद 47वें मिनट में इस डिफेंसिव मिडफील्डर को पहला पीला कार्ड दिखाया था।

82वें मिनट में अल्वेरो वाजकुएज ने बेहतरीन गोल करके केरला ब्लास्टर्स की बढ़त को 2-0 कर दिया। उन्होंने अपने हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के डिफेंडर मशहूर शरीफ का पास बीच में ही छीनते हुए लम्बी दूरी से राइट फुटर शॉट लगाया और गेंद गोलकीपर सुभाशीष रॉय के आगे टिप्पा खाने के बाद गोलपोस्ट के अंदर चली गई। स्पेनिश फॉरवर्ड ने अपने विपक्षी गोलकीपर को दूर से ही ऑफ द लाइन देख लिया था और फिर बेहतरीन प्रयास किया, जिसे सुभाशीष तमाम प्रयास के बावजूद गेंद को नहीं रोक सके।

पांच मिनट के स्टॉपेज टाइम 90+5वें मिनट में डिफेंडर मोहम्मद इरशाद ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए सांत्वना गोल दागा। उनके इस गोल से अंत कम होकर 1-2 हो गया। मिडफील्डर हेर्नान सैंटेना के दाहिन तरफ से क्रॉस पर उन्होंने बॉक्स के ठीक बाहर से राइट फुटर शॉट लगाकर गोल दागा।

पहला हाफ काफी नीरस रहा, क्योंकि दोनों टीमें टार्गेट पर शॉट नहीं लगा सकी। दोनों टीमें अपने विपक्षी बॉक्स के अंदर प्रभाव डालने में विफल रही। दोनों ही तरफ से किसी तरह का दमदार हमला देखने को नहीं मिला। दोनों तरफ के डिफेंडर मुस्तैद नजर आए। दोनों गोलकीपर केरला ब्लास्टर्स के प्रभसुखन गिल और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के सुभाशीष रॉय को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस कारण दोनों को 0-0 की बराबरी के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर जाने मजबूर होना पड़ा। आज की जीत से केरला ब्लास्टर्स का इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में पलड़ा भारी रहा। क्योंकि पिछली बार जब पहले चरण में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तो वो मैच 0-0 पर ड्रा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+