क्यों जसप्रीत बुमराह नहीं होने चाहिए टेस्ट कप्तान? पूर्व गेंदबाजी कोच ने बताया कारण
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब नए टेस्ट कप्तान की तलाश में है। साउथ अफ्रीका दाैरे पर 1-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी। सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा हैं तो वहीं टेस्ट कप्तान की घोषणा होना बाकी है। इसपर कई दिग्गज अपनी राय देते हुए संभावित टेस्ट कप्तान का जिक्र कर रहे हैं। लिस्ट में जसप्रीत बुमराह भी हैं, लेकिन भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बयान देते हुए बताया कि आखिर क्यों बुमराह को टेस्ट कप्तान नहीं बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ब्रैड हाॅग ने इसे बताया जबरदस्त खिलाड़ी, मिल सकते हैं 7.5 करोड़
अरुण ने कहा है कि अगर टीम वर्कलोड मैनेजमेंट का पालन कर रही है तो बुमराह टीम की कप्तानी नहीं कर सकते। उन्होंने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, ''बुमराह की कप्तानी पर भी बहस हुई थी। बात यह है कि क्या वे सभी टेस्ट खेलेंगे? क्या होगा अगर एक सीरीज के बीच में उसे ब्रेक लेना पड़े? तब आपके पास फिर से कप्तानी में बदलाव करने का माैका होता है। मुझे लगता है कि जब तक कप्तान चोटिल नहीं हो जाता, तब तक किसी सीरीज के बीच में कप्तान बदलना उचित नहीं है।"
पूर्व गेंदबाजी कोच ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन भी टीम की कप्तानी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी स्थितियां हो सकती हैं जहां उनकी भूमिका की आवश्यकता नहीं होगी। अरुण ने कहा कि वह टेस्ट कप्तान बनने के लिए बल्लेबाज को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, "अश्विन के साथ भी ऐसा ही है। क्या होगा आपकी प्लेइंग इलेवन बदल जाती है? मुझे लगता है कि वर्तमान में जो स्थिति है, उसे देख गेंदबाज का कप्तान बनना चुनौतीपूर्ण दिख रहा है। आप विभिन्न प्रकार की पिचों को भी ध्यान में रखते हैं जिस पर आप खेलते हैं। क्या होगा यदि आपको विदेश में सिर्फ एक अकेला स्पिनर उतारना है और टीम की रणनीति के कारण रवींद्र जडेजा पहल में हैं...तो यह एक समस्या बन जाती है, इसलिए मैं एक टेस्ट कप्तान के रूप में एक बल्लेबाज चुनना पसंद करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications