ISL 2022: कोलकाता डर्बी में कियान की हैट्रिक, मोहन बगान ने SC ईस्ट बंगाल को 3-1 से हराया

गोवा, 29 जनवरी: सुपर-सब्सिट्यूट कियान गिरी नासिरी की हैट्रिक की मदद से कोलकाता डर्बी में एटीके मोहन बगान का दबदबा बना रहा। उनकी धमाकेदार हैट्रिक से एटीके मोहन बगान ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में अपने चिर-प्रतिदंवद्वी एससी ईस्ट बंगाल को 3-1 से हरा दिया। कोलकाता डर्बी के रोमांच को चरम पर पहुंचाने के लिए कियान को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

ISL 2022: ATK Mohun Bagan win by Kiyan Nassiri hat trick in derby over rivals SC East Bengal

पांचवीं जीत से साथ ही कोच जुआन फेर्रांडो की महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड आठवें से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर आ गई है है। उसके 11 मैचों में पांच जीत व चार ड्रा से 17 अंक हो गए हैं। वहीं, सातवीं हार के कारण ईस्ट बंगाल अंक तालिका में सबसे निचले 11वें स्थान पर बनी हुई है। कोच मारियो रिवेरा की टीम 14 मैचों में मात्र एक जीत और छह ड्रा से सिर्फ 9 अंक ही जुटा सकी है।

मैच का पहला गोल 56वें मिनट में डच डिफेंसिव मिडफील्डर डारेन सिडोएल के पैरों से निकला और ईस्ट बंगाल को 1-0 की बढ़त मिल गई। दाहिने फ्लैंक में मिली एक कॉर्नर किक पर एंटोनिओ पेरोसेविक की किक को डारेन ने राइट फुटर से गेंद को फ्लिक करके गोलपोस्ट की दिशा दे दी और गेंद बगान के डिफेंडर की छाती से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट अंदर चली गई।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट ने इतनी जल्दबाजी में अपने ऑलराउंडर इरफान पठान को क्यों छोड़ दिया?

64वें मिनट में कियान गिरी के बेहतरीन गोल से मोहन बगान को 1-1 की बराबरी मिल गई। स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरने के तीन मिनट बाद ही इस फॉरवर्ड ने गोल दागा। ईस्ट बंगाल के डिफेंडर से रिबाउंड पर मिली गेंद को कियान ने ताकतवर राइट फुटर शॉट सेकेंड पोस्ट की तरफ दाग दिया और गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य गेंद को गोलजाल में जाते हुए देखने के अलावा कुछ नहीं कर सके। इस गोल के तीन मिनट बाद बगान के ऑस्ट्रेलियन फॉरवर्ड डेविड विलियम्स पेनाल्टी किक पर चूक गए। महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड को यह अवसर 65वें मिनट में लिस्टन कोलासो के खिलाफ बॉक्स के अंदर स्थानापन्न राइट बैक अमरजीत कियाम द्वारा फाउल करने पर मिला था।

छह मिनट के स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट (90+3वें) में कियान ने रिबाउंड पर अपना दूसरा गोल करके बगान को 2-1 से आगे कर दिया। बाएं फ्लैंक से लिस्टन कोलासो के क्रॉस को डेविड विलियम्स ने हैडर से सही दिशा दिखाई लेकिन गेंद क्रॉसबार से टकराकर रिबाउंड पर पहुंची और कियान ने राइट फुटर शॉट से गोल कर डाला।

रैफरी की सीटी बजने से ठीक पहले 90+5वें मिनट में कियान ने लेफ्ट फुटर से शॉट से अपनी हैट्रिक लगाकर मोहन बगान के पक्ष में मैच को 3-1 से पूरी तरह मोड़ दिया।

पहला हाफ गोलरहित रहा, क्योंकि ईस्ट बंगाल ज्यादातर समय तक डिफेंसिव फुटबॉल खेलती नजर आई जबकि मोहन बगान की अग्रिम पंक्ति लगातार कोशिश करने के बावजूद गोल करना तो दूर अच्छा अवसर तक नहीं कर सकी। इस दौरान रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने अपनी डिफेंस अडिग रखने के साथ जवाबी हमलें की रणनीति अपनाई।

इस कारण उसे पहले हाफ का सबसे सुनहरा अवसर तब मिला, जब 25वें मिनट में बगान के स्पेनिश डिफेंडर टिरी बैक पास को सही ढंग से हैडर नहीं कर सके और ईस्ट बंगाल के फॉरवर्ड मार्सेलो रिबेरो गेंद छीनकर बॉक्स के अंदर घुस गए। लेकिन ब्राजीली फॉरवर्ड गोलकीपर अमरिंदर सिंह के साथ वन-टू-वन की स्थित में अपना राइट फुटर शॉट लक्ष्य से दूर मार बैठे।

इस जीत के साथ ही बगान ने हीरो आईएसएल सीजन 21-22 में कोलकाता के अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा कायम रखा। क्योंकि पहले चरण में जब ये दोनों टीमों भिड़ी थीं, तब भी बगान ने 3-0 से मैच जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+