ISL 2022-23: एटीके मोहन बागान का नए क्वालीफायर ओडिशा एफसी से मुकाबला, दोनों में होगी सेमीफाइनल के लिए जंग

कोलकाता, 3 मार्च: प्लेऑफ में नियमित टीम एटीके मोहन बागान शनिवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में नए फॉर्मेट में पेश किए गए नॉकआउट चरण के दूसरे मुकाबले में नए-नवेली क्वालीफायर ओडिशा एफसी से भिड़ेगी। हीरो आईएसएल में मैरिनर्स का यह तीसरा सीजन है और उन्होंने हर बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, जगरनॉट्स के लिए यह नया अनुभव है और उन्हें सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने के लिए एटीकेएमबी पर पहली बार जीत हासिल करनी होगी।
ओडिशा एफसी की हालिया फॉर्म पिछले मैच से पहले तक अच्छी चल रही थी लेकिन, वो जमशेदपुर एफसी से हार गई। उस हार से पहले जगरनॉट्स लगातार चार मैचों में अपराजित रहे थे, जिसमें दो ड्रा और दो जीत शामिल हैं। उन जीत में से एक गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ आई, जो कि उनके एक मील का पत्थर थी। इसकी वजह से उन्होंने घर से दूर पांच मैचों में जीत से दूर रहने के सिलसिले को समाप्त किया था।
मुख्य कोच जोसेप गोम्बाउ के लिए घर से बाहर यह खराब अवे फॉर्म अभी भी चिंता का विषय होगी। ओडिशा एफसी लीग चरण में बेस्ट अवे रिकॉर्ड की सूची में नौवें स्थान पर है, क्योंकि उसने घर से बहर खेले दस अवे मैचों में से केवल तीन जीते हैं। जगरनॉट्स इस खराब रिकॉर्ड को बदलने के लिए अपने स्टार स्ट्राइकर डिएगो मौरिसियो पर निर्भर करेंगे। ब्राजीलियाई स्ट्राइकर ने इस सीजन में 12 गोल किए हैं और उनकी नजरें गोल्डन बूट पर टिकी होंगी।
जगरनॉट्स के मुख्य कोच जोसेप गोम्बाउ ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण मैच है, क्योंकि नॉकआउट चरण में हैं और केवल जीत ही हमें आगे बढ़ाएगी। हम इस मुकाबले के लिए अच्छे से तैयार हैं। इस मैच के लिए सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध हैं जो बहुत अच्छी खबर है।" उन्होंने कहा, "हर मुकाबला अलग होता है। हमने लीग में उनका (एटीकेएमबी) दो बार सामना किया, जिसमें पहला मैच ड्रा रहा और दूसरा हम हार गए। अब यह जीतने का समय है।"
एटीकेएमबी का प्लेऑफ क्वालिफिकेशन सफर लीग चरण के समाप्त होने तक बाधाओं से भरा हुआ था, लेकिन मैरिनर्स को आगामी मुकाबले में घर पर खेलने का फायदा होगा। एटीकेएमबी ने अपने खेले पिछले पांच मैचों में से केवल दो जीते, लेकिन उन जीतों की मदद से मैरिनर्स तीसरे स्थान पर रहे।
ये दोनों जीत हेड कोच जुआन फेरांडो के मैरिनर्स को अपने अंतिम दो लीग मुकाबलों में मिली। उनमें से एक केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ मिली और फिर रोमांचक कोलकाता डर्बी में दूसरी जीत मिली, जिससे उनका मनोबल ऊंचा होगा। दिमित्री पेट्राटोस ने अब तक नौ गोल किए हैं और सात में सहायता प्रदान की है, और वह ओडिशा एफसी के खिलाफ अपने इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए उत्सुक होंगे।
हेड कोच जुआन फेरांडो ने कहा, "हमारी योजना समान है। बेशक, यह एक अलग तरह का मैच है, लेकिन हम उसी योजना के साथ आगे बढ़ेंगे जो हमारे पास पूरे सीजन में थी। इसे बदलने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई बार बहुत ज्यादा बदलाव टीम के लिए खराब होते हैं।" उन्होंने कहा, "हमें केवल विस्तृत पहलुओं पर काम करना है, और यह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि ओडिशा इस सीजन में कई चीजों में अच्छी रही है।"
छह पिछले हीरो आईएसएल मुकाबलों में, ओडिशा एफसी ने एटीके मोहन बागान को कभी नहीं हराया। मैरिनर्स ने तीन मैच जीते हैं, जबकि अन्य तीन ड्रा में समाप्त हुए हैं।
Recommended Video

-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications