ISL 2022-23: मुम्बई सिटी एफसी की नजरें लीग शील्ड पर, एफसी गोवा से है मुकाबला

ISL 2022-23

गोवा, 10 फरवरी: मुम्बई सिटी एफसी शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान एफसी गोवा से भिड़ेगी, तो आइलैंडर्स का लक्ष्य हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के लीग शील्ड विजेता बनाने से छह अंकों की दूरी को जल्द से जल्द समाप्त करना होगा। अगर हैदराबाद एफसी शुक्रवार को ओडिशा एफसी के खिलाफ हार जाती है, तो आइलैंडर्स अगली जीत से लीग शील्ड खिताब भी अपने नाम कर लेंगे। वहीं, एफसी गोवा शीर्ष चार में अपनी जगह बना चाहेगी, जिसका अवसर एटीके मोहन बागान ने ड्रा खेलकर दिया। लेकिन चौथा स्थान पाने के लिए गौर्स को कुछ ऐसा करना होगा जो इस सीजन में अब तक किसी अन्य टीम ने नहीं किया- आइलैंडर्स को हराना होगा।

अपने पिछले चार मैचों में एफसी गोवा ने दो ड्रा खेले हैं और दो जीते हैं। प्लेऑफ की दौड़ में खुद को फायदे की स्थित में बनाए रखने के लिए गौर्स अपने अपराजित रहने के सिलसिले को पांच मैचों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक होंगे। पिछले हफ्ते, एक सकारात्मक शुरुआत के बाद, उन्होंने ओडिशा में 1-1 से ड्रा खेला था।

घर पर अपने पिछले पांच मैचों में, एफसी गोवा ने चार जीते हैं और सिर्फ एक हारा है। हेड कार्लोस पेना के गौर्स ने उन पांच मैचों में 13 गोल किए हैं। नूह सदाउई की भूमिका इस परिणाम में महत्वपूर्ण रही हैं - मोरोक्कन विंगर के इस सत्र में सात गोल और सात में सहायता है। इकर गुआरोटक्सेना अभी भी दस गोल के साथ इस सीजन में क्लब के प्रमुख गोल स्कोरर हैं। एडु बेडिया ने पिछले मैच में में अपने निलंबन के कारण नहीं खेले थे और वह मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ कड़े मुकाबले के लिए फिट और उपलब्ध रहेंगे।

पेना ने कहा, "हम सीजन के अपने पहले उद्देश्य पूरा करने के लिए तगड़ा संघर्ष कर रहे हैं। हम विरोधी के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। हम उनकी ताकत जानते हैं और आत्मविश्वास से उनका सामना करेंगे, यह जानते हुए कि यह दोनों टीमों के लिए एक कठिन मुकाबला होगा।" उन्होंने कहा, "हम नॉर्थईस्ट और ओडिशा के खिलाफ जीत सकते थे, लेकिन हम इसके बारे में सोचने में समय बर्बाद नहीं कर सकते। हमारे पास अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए तीन मैच हैं और हम उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

अब जब मुम्बई सिटी एफसी लीग शील्ड से कुछ अंक दूर होने या फिर शनिवार को ही जीतने की स्थितियों में से कुछ भी हो सकता है, वे इस बात से सावधान रहेंगे कि उनकी पिछले दो अवें मुकाबले मुश्किल रहे हैं। आइलैंडर्स ने एटीके मोहन बागान और जमशेदपुर एफसी के खिलाफ नजदीकी जीत हासिल की।

जॉर्ज परेरा डियाज पिछले सप्ताह अपना दसवां गोल करने के बाद इस सीजन में क्लब के प्रमुख गोल स्कोरर बने हुए हैं। परेरा ने छह में सहायता भी प्रदानी की है। अहमद जाहौह निलंबन से वापसी करेंगे और मिडफील्ड में एडु बेडिया के साथ संघर्ष करते नजर आएंगे।

आईलैंडर्स के हेड कोच डेस बकिंघम ने कहा, "सीजन की शुरुआत में, मुझसे पूछा गया था कि मैं इस सीजन में किस मुकाबले का इंतजार कर रहा हूं और मैंने गोवा की यात्रा के साथ उत्तर दिया। पिछले साल हमने वहां छह महीने साथ बिताए थे। हमारी देखभाल की गई और अच्छी तरह से स्वागत किया गया था।" उन्होंने कहा, "मैं फतोर्डा में लौटने की तैयारी कर रहा हूं और जिस तरह से हम खेल रहे हैं उसे जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं और मैं बहुत अच्छे खेल की उम्मीद कर रहा हूं।"

दोनों पक्ष हीरो आईएसएल में 21 बार मिल चुके हैं। मुम्बई सिटी एफसी ने आठ मैच जीते हैं, जबकि एफसी गोवा ने सात जीते हैं। छह गेम ड्रॉ में समाप्त हुए हैं। इस सीजन के पहले चरण में, आइलैंडर्स ने मुम्बई में गौर्स को 4-1 से हराया।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Rohit Sharma ने Nagpur में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, दिग्गजों को पछाड़ा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+