ISL 2022-23: जमशेदपुर एफसी की जीत से एफसी गोवा को मिली राहत, ओडिशा एफसी को लगा झटका

Jamshedpur FC

भुवनेश्वर, 22 फरवरी: जमशेदपुर एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 मुकाबले में मेजबान ओडिशा एफसी को हार का बड़ा झटका देकर एफसी गोवा की प्लेऑफ उम्मीदों को जीवित रखा है। रेड माइनर्स ने बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में इस सीजन का अपना अंतिम लीग मुकाबला 2-0 से जीतकर सकारात्मक अंदाज में विदाई ली। जमशेदपुर एफसी की जीत में इंग्लिश स्ट्राइकर हैरिसन सॉयर (61वें) और विंगर रित्विक दास (63वें मिनट में) ने गोल दागे। रित्विक दास को पहले गोल में सहायता प्रदान करने और दूसरा गोल दागने के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किए गए।

आज की हार के बाद हेड कोच जोसेप गोम्बाउ के जगरनॉट्स को हीरो आईएसएल के प्लेऑफ में पहली बार क्वालीफाई करने के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अब बेंगलुरू एफसी की दया पर निर्भर रहना होगा और उम्मीद करनी होगी कि ब्लूज एफसी गोवा को हरा दे। हालांकि आज की हार के बावजूद जगरनॉट्स 20 मैचों में नौ जीत, तीन ड्रा और आठ हार से 30 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। वहीं, आज की जीत से हेड कोच ऐडी बूथरॉयड के रेड माइनर्स ने अपने मेजबानों की पार्टी काफी हद तक खराब कर दी है। साथ ही वे तालिका में दसवें से नौवें स्थान पर आ पहुंचे हैं। जमशेदपुर एफसी के 20 मैचों में पांच जीत, चार ड्रा और 11 हार से 19 अंक हो गए हैं।

मैच का पहला गोल 61वें मिनट में आया, जब इंग्लिश स्ट्राइकर हैरिसन सॉयर ने गतिरोध तोड़ते हुए जमशेदपुर एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। दाहिनी तरफ से रित्विक दास से क्रॉस बॉक्स के अंदर लेने के बाद नाइजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुक्वु ने गोल लाइन के करीब पहुंचने के बाद गेंद को हल्के से चिप किया और गोल पोस्ट के ठीक सामने पहुंचे सॉयर ने हैडर करके गेंद को सही दिशा में पहुंचा दिया जबकि ओडिशा के गोलकीपर अमरिंदर सिंह के पास कोई मौका नहीं था।

63वें मिनट में विंगर रित्विक दास ने गोल करके जमशेदपुर एफसी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। एक जवाबी हमले में अटैकिंग थर्ड से हैरिसन सॉयर ने थ्रू-पास बायीं तरफ बॉक्स के अंदर खिलाया, जहां दौड़ पहुंचे रित्विक ने दाहिने पैर से गेंद को सेकेंड पोस्ट की तरफ भेज दिया और इस बार गोलकीपर अमरिंदर सिंह आगे आने के बावजूद बचाव नहीं कर सके।

पहला हाफ गोल रहित रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें गतिरोध तोड़ने में विफल रहीं। उम्मीदों के विपरीत जमशेदपुर एफसी ने मेजबान टीम ओडिशा को अपनी मजबूत डिफेंडिंग से कोई बड़ा मौका नहीं बनाने दिया और अटैक में भी बेहतर खेल दिखाया। गेंद पर नियंत्रण ओडिशा एफसी का 52 फीसदी रहा लेकिन जगरनॉट्स तीन शॉट लगा पाए और केवल एक टारगेट पर रहा। वहीं, रेड माइनर्स ने आठ शॉट्स लगाए और दो टारगेट पर थे।

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में आठवां मुकाबला था और आज जमशेदपुर एफसी पांचवें मौके पर विजयी हुई है, जबकि ओडिशा एफसी ने दो बार जीत दर्ज की है। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पलड़ा बराबरी पर रहा। क्योंकि जगरनॉट्स ने पहले चरण में रेड माइनर्स को 3-2 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+