सुनील छेत्री ने किया गोल, पहले सेमीफाइनल में अपने घरेलू मैदान पर बेंगलुरु एफसी से हारी मुंबई सिटी एफसी

ISL 2022-23: पहले सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को बेंगलुरू एफसी से मिली अपने घर पर हार, सुनील छेत्री ने दागा एकमात्र गोल।

ISL 2022-23

मुम्बई, 7 मार्च: स्ट्राइकर सुनील छेत्री के गोल ने लीग शील्ड विजेता मुम्बई सिटी एफसी की हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में जीत की राह में वापसी करने की कोशिशों में पलीता लगा दिया। अनुभवी स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने मंगलवार को दो चरणों वाले पहले सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में आइलैंडर्स को उनके घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल सुनील छेत्री ने 78वें मिनट में दागा। बेंगलुरू एफसी के राइट बैक प्रबीर दास को दाहिने छोर पर प्रभावी प्रदर्शन के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

यह हेड कोच डेस बकिंघम के लीग शील्ड विजेताओं की लगातार तीसरी हार रही हैं और अब आईलैंडर्स सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में श्री कांतीरवा स्टेडियम में मनोवैज्ञानिक दबाव के साथ उतरेंगे। वहीं, लगातार दसवीं जीत ने हेड कोच साइमन ग्रेसन के ब्लूज को रविवार को खेले जाने वाले घरेलू मैच के लिए अच्छी स्थित पर ला दिया है।

मैच में गतिरोध 78वें मिनट में टूटा, जब स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने बेंगलुरू एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाएं फ्लैंक पर मिली कॉर्नर किक पर रोशन नौरेम सिंह ने नियर पोस्ट की तरफ गेंद को पहुंचाया, जहां मौजूद सुनील छेत्री ने करीब से हेडर करके गोल कर दिया जबकि मुम्बई सिटी के गोलकीपर पूरबा लछेन्पा गेंद को गोलजाल में उलझते हुए देखते रह गए। यह उनका 65वां गोल था और वह हीरो आईएसएल स्कोरर सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

पहला हाफ गोल रहित रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें गतिरोध तोड़ कर स्कोर करने में विफल रहीं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच मध्य मैदान पर टैक्टिकल गेम देखने को मिला। लिहाजा दोनों तरफ से बहुत क्लीयर कट अवसर नहीं बन सके। लेकिन इसके बावजूद मध्यांतर से पहले के खेल में मेजबान मुम्बई सिटी का दबदबा साफ नजर आया। गेंद पर मुम्बई सिटी का नियंत्रण 66 फीसदी रहा। आईलैंडर्स ने 13 शॉट लिये लेकिन टारगेट पर केवल दो रहे। वहीं, बेंगलुरू एफसी ज्यादातर समय तक डिफेंडिंग करते रहने पर मजबूर हुए। इस कारण ब्लूज केवल दो शॉट लगा सके और दोनों ही टारगेट से भटके हुए थे।

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में 13 मुकाबला था और आज बेंगलुरू एफसी छठी बार विजयी हुई है जबकि मुम्बई सिटी एफसी ने भी छह मैच जीते हैं। दोनों के बीच केवल एकमात्र ड्रा 2018 में खेला गया था। इस तरह मुम्बई सिटी को हराने का कारनामा बेंगलुरू एफसी ने इस सीजन में दूसरी बार किया है, ब्लूज ने अपनी पिछली जीत से आइलैंडर्स को लीग दौर में अपराजित रहकर प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाने से रोका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+