ISL 2021-22: 8वें सीजन में फिर से टॉप पर पहुंची मुंबई सिटी एफसी, ईस्ट बंगाल के खिलाफ खेला ड्रॉ

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी लगातार चौथे मैच में जीत से दूर रह गई जबकि अंक तालिका में फिसड्डी एससी ईस्ट बंगाल का जीत से दूर रहने का अनचाहा सिलसिला दस मैचों तक पहुंच गया, क्योंकि दोनों टीमों को शुक्रवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग 2021-22 के लीग मुकाबले में गोलरहित ड्रा खेलने पड़ा। इस ड्रा से कोच रेनेडी सिंह की ईस्ट बंगाल जरूर खुश होगी क्योंकि उसने चैम्पियन मुंबई सिटी को 0-0 से ड्रा खेलने पर मजबूर किया।

इस ड्रा से एक अंक लेकर इंग्लिश कोच डेस बकिंगहम की टीम फिर से टेबल टॉप पर पहुंच गई है। मुंबई के दस मैचों में 17 अंक हो गए हैं और वह दूसरे से पहले स्थान पर वापस पहुंच गई है। उसने पांच मैच जीते हैं और दो ड्रा खेले हैं। वहीं, ईस्ट बंगाल लगातार तीसरे ड्रा के बाद भी 11 टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड 10 मैचों में छह ड्रा से कुल छह अंक ही जुटा सकी है। मैच में ऑलराउंड खेल दिखाने के लिए ईस्ट बंगाल के मिडफील्डर सौरभ दास को हीरो ऑफ द मैच से नवाजा गया।

और पढ़ें: ISL 2021-22: टॉप-4 में जगह बनाने के लिये ओडिसा से भिड़ेगी एटीके मोहन बागान

मैच में ईस्ट बंगाल इतना ज्यादा डिफेंसिव रही कि मुंबई के खिलाड़ियों को सटीक निशाने लगाने के केवल दो ही अवसर मिले। पहले हाफ में इगोर एंगुलो के हैडर को गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य ने आसानी से क्लीयर किया। दूसरे हाफ में ब्राजीली अटैकिंग मिडफील्डर कैसियो गैब्रियल ने मैदान छोड़ने से पहले बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया, जिसे अरिंदम ने आसानी से कैच कर लिया। आज के मुकाबले में दोनों गोलकीपर अरिंदम और मुंबई के पुर्बा लाचेंपा को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। गोलरहित ड्रा के कारण दोनों ही गोलकीपर क्लीन शीट रखने में सफल रहे।

पहले हाफ में भी दबदबा मुंबई सिटी एफसी का रहा लेकिन वो गोल नहीं दाग सकी जबकि एससी ईस्ट बंगाल हमला बोलने में पूरी तरह से विफल रही। लिहाजा, मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। इस दौरान मुंबई ने गेंद पर 65 फीसदी तक नियंत्रण रखा और वो बार-बार हमलें करने की कोशिश करती रही। लेकिन मौजूदा चैम्पियनों को अपने बॉक्स के अंदर गोल करने के अवसर रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने नहीं दिए। क्योंकि कोलकाता की टीम पूरे हाफ में डिफेंसिव ही रही।

और पढ़ें: ISL 2021-22: गोवा को धूल चटायेगी चेन्नइयन एफसी, वाल्सकिस की वापसी ने भरा जोश

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 7 )
Pos Club M W D L GD Points
1 Mumbai City FC 10 5 2 3 5 17
2 Hyderabad FC 9 4 4 1 11 16
3 Jamshedpur FC 10 4 4 2 5 16
4 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
5 Kerala Blasters FC 9 3 5 1 5 14
6 Chennaiyin FC 9 4 2 3 -2 14
7 Odisha FC 9 4 1 4 -4 13
8 Bengaluru FC 10 2 4 4 -2 10
9 FC Goa 9 2 3 4 -5 9
10 NorthEast United FC 10 2 2 6 -7 8
11 SC East Bengal 10 0 6 4 -8 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+