ISL 2021-22: केरला ब्लास्टर्स ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, अंकतालिका में टॉप पर किया कब्जा

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन में रविवार को खेले गये 55वें मैच में केरला ब्लास्टर्स की टीम ने हैदराबाद एफसी के विजय रथ पर लगाम लगाने का काम किया और 1-0 से मात देकर अंकतालिका में सबसे ऊपर पहुंच गये हैं। केरला ब्लास्टर्स की टीम ने एल्वारो वाजकुएज के गोल की मदद से हैदराबाद एफसी को 1-0 से हरा दिया और 17 अंक लेकर सबसे टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ ही केरल की टीम का 8वें सीजन में लगातार 9 मैचों में अपराजित रहने का रिकॉर्ड हो गया है। केरल की टीम ने इस सीजन 10 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की है जबकि 5 मैचों में ड्रॉ का सामना करना पड़ा है।

आईएसएल 2021-22 के 55 मैच के बाद केरल की टीम के पास मुंबई सिटी एफसी की तरह ही 17 अंक हो गये हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर ब्लास्टर्स की टीम ने पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, अपनी दूसरी हार के साथ ही हैदराबाद का लगातार आठ मैचों से चला आ रहा अपराजित रहने का सिलसिला समाप्त हो गया है। इस हार के साथ ही कोच मैनोलो मार्क्यूएज की टीम दस मैचों में 16 अंकों के साथ दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है।

और पढ़ें: ISL 2021-22: बेंगलुरू के खिलाफ जीत हासिल करने उतरेगी मुंबई सिटी एफसी, दांव पर टॉप पॉजिशन

हैदराबाद एफसी की टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं पर 4 मैचों में ड्रॉ का सामना किया है जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में इस रोमांच मुकाबले में बेतरीन फुटबॉल खेली गई। पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद हैदराबाद ने दूसरे हाफ में जबर्दस्त दबाव केरला की डिफेंस पर लगातार बनाए रखा। लगातार गोल करने के अवसर भी बनाए लेकिन निजाम्स को भाग्य का साथ नहीं मिला और वे कई बार गोलमुख के सामने चूके। केरला की डिफेंस ने उसके नाईजीरियाई स्टार बार्थोलोमेव ओग्बेचे को आज कोई अवसर नहीं दिया।

पहले हाफ में भी तेज गति की फुटबाल खेली गई और दोनों ही टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। दोनों तरफ एक के बाद एक हमले और जवाबी हमले बोले गए लेकिन कोई भी 41 मिनटों तक गोल कर सका। इस हाफ का एकमात्र गोल 42वें मिनट एल्वारो वाजकुएज ने दागकर केरला को 1-0 से आगे कर दिया। इस दौरान दो अवसर ऐसे आए जब गोल हो सकता था, लेकिन दोनों तरफ के गोलकीपरों की चुस्ती से स्कोर 1-0 रहा। पहले अवसर पर एडु गार्सिया की बेहतरीन सटीक फ्री-किक को केरला के प्रभसुखन गिल ने गोलपोस्ट के अंदर जाने से रोका। दूसरे मौके पर जोर्गे डियाज के सटीक हैडर पर गेंद को हैदराबाद के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कट्टिमणि ने गजब की प्रतिक्रिया दिखाते हुए गोलपोस्ट में जाने नहीं दिया। हाफ टाइम तक केरला 1-0 से आगे था।

और पढ़ें: IND vs SA: क्या कप्तान के रूप में फेल रहे हैं केएल राहुल, गौतम गंभीर ने गिनाई खामियां

मैच का एकमात्र गोल 42वें मिनट में एल्वारो वाजकुएज के करारे लेफ्ट फुटर शॉट से हुआ और केरला ब्लास्टर्स को 1-0 की बढ़त मिल गई। दाहिने फ्लैंक पर साइड लाइन से हरमनजोत खाबरा के लंबे थ्रोइन पर गेंद को सहल समद ने हैडर से सेकेंड पोस्ट पर पहुंचाया, जिस पर स्पेनिश फॉरवर्ड ने ताकतवर लेफ्ट फुटर से वॉली लगाई और गेंद गोलकीपर कट्टिमणि की अंगुलियों को छूते हुए गोलपोस्ट के अंदर चली गई।

आईएसएल 2021-22 में 55 मैचों के बाद अंकतालिका

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 9)
Pos Club M W D L GD Points
1 Kerala Blasters FC 10 4 5 1 6 17
2 Mumbai City FC 10 5 2 3 5 17
3 Hyderabad FC 10 4 4 2 10 16
4 Jamshedpur FC 10 4 4 2 5 16
5 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
6 Chennaiyin FC 10 4 2 4 -3 14
7 Odisha FC 9 4 1 4 -4 13
8 FC Goa 10 3 3 4 -4 12
9 Bengaluru FC 10 2 4 4 -2 10
10 NorthEast United FC 10 2 2 6 -7 8
11 SC East Bengal 10 0 6 4 -8 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+