Intercontinental Cup 2023: भारत की जीत के बाद CM नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान, देंगे इतने करोड़ रुपये का इनाम

Intercontinental Cup CM Naveen Patnaik: रविवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप भारत ने अपने नाम किया।

Intercontinental Cup CM Naveen Patnaik: साल 2018 के बाद भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने एक बार फिर इंटरकॉन्टिनेंटल कप को अपने कब्जे में किया। पांच साल बाद भारत ने लेबनान को 2-0 से हराते हुए फाइनल में अपनी जीत पक्की की। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने एक बार फिर अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया।

पहला हाफ रहा मजेदार: दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत कसी हुई की। शुरुआत के 45 में एक भी गोल नहीं हुआ। हालांकि, लेबनान और भारत के दोनों के पास ही गोल दागने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। भारत ने पहले हाफ में अच्छा डिफेंस किया, लेकिन इसके साथ ही गोल के कई मौके भी गंवा दिए।

Intercontinental Cup 1

दूसरे हाफ में भारत ने मारी बाजी: पहला हाफ पहले ही भारत के लिए कुछ खास नहीं गुजरा हो। लेकिन दूसरे हाफ में आते ही कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 46वें मिनट में पहला गोल दागने के बाद 65वें मिनट में छेत्री ने महेश को पास दिया लेकिन गोलकीपर ने उनका शॉट रोक दिया। फिर छांगटे ने बेहतरीन किक कर भारत को दूसरा गोल दिला दिया।

एक करोड़ रुपये का इनाम: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को टीम इंडिया की जीत के बाद खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इस मुकाबले को देखने काफी तादाद में फैंस पहुंचे हुए थे। इस शानदार अवसर पर सीएम नवीन पटनायक ने चैंपियन टीम इंडिया को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

कप्तान छेत्री का कमाल: कप्तान सुनील छेत्री और लल्लिंज़ुआला छांगटे के गोलों से 2-0 से जीत हासिल की। मैच के दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारत की इस जीत के बाद कोच इगोर स्टीमेक भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने जमकर खिलाड़ियों की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+