ISL 2022-23: टॉप पर मौजूद मुम्बई सिटी एफसी के विजय रथ को रोक पाएगी ईस्ट बंगाल एफसी?
ईस्ट बंगाल एफसी ने अपने घर पर तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि मुम्बई सिटी एफसी अब तक लीग में अपराजित टीम है।

कोलकाता, 15 दिसंबर: ईस्ट बंगाल एफसी शुक्रवार को कोलकाता स्थित अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के मैचवीक 11 मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी का सामना करेगी, जो भरपूर आराम के बाद तरोताजा होकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश में है। टॉर्च बियरर्स को इस सीजन में घरेलू मैदान पर अपनी छाप छोड़नी बाकी है, जबकि उनके अगली प्रतिद्वंद्वी एकमात्र ऐसी टीम है जो इस सीजन में अब तक अपराजित चल रही है।
सीजन के मध्य तक, ईस्ट बंगाल एफसी ने अपने घर पर तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान टॉर्च बियरर्स ने तीन गोल किए हैं और सात गोल खाए हैं। अपने पिछले घरेलू मैच में, कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन के टॉर्च बियरर्स इस सीजन में तीसरी बार गोल करने में नाकाम रहे, जिस कारण उन्हें हैदराबाद एफसी के खिलाफ 0-2 की हार मिली।
ब्राजीली स्ट्राइकर क्लिटन सिल्वा ने इस सीजन की धीमी शुरुआत की, लेकिन अब वह टूर्नामेंट के प्रमुख गोल स्कोरर बनने से केवल दो गोल दूर है। ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने अब तक खेले गए नौ मैचों में गेंद को पांच बार गोलपोस्ट के अंदर पहुंचाया है। उनके साथी महेश नौरेम सिंह अगर आइलैंडर्स के खिलाफ गोल में सहायता प्रदान कर देते हैं, तो वो मुम्बई सिटी के ग्रेग स्टीवर्ट की बराबरी कर सकते हैं।
टॉर्च बियरर्स के हेड कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने कहा, "उनके पास एक अच्छी टीम है और वो अच्छा खेल रहे हैं। हम लड़ेंगे जैसे हम हर किसी के साथ लड़ते हैं। मुझे नहीं लगता कि लीग में अब तक किसी भी टीम ने हमें करारी शिकस्त या फिर तबाह किया है। हम दुर्भाग्यशाली रहे हैं और कुछ खराब गलतियां की हैं, और हमने उन गलतियों का खामियाजा चुकाया है। उम्मीद है कि हम सुधार करना जारी रखेंगे।"
मुम्बई सिटी एफसी अब तक लीग में अपराजित टीम है और लीग में सर्वश्रेष्ठ अवे रिकॉर्ड के साथ इस मुकाबले में आई है। आइलैंडर्स ने इस सीजन में अपने चार अवे मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, हैदराबाद एफसी के खिलाफ उसका केवल शुरुआती दिन का मैच ड्रा रहा था। हेड कोच डेस बकिंघम के आइलैंडर्स को अच्छी तरह से आराम मिला है, क्योंकि उनके पास पिछले सप्ताह कोई मैच नहीं था।
मैचवीक 9 के दौरान, मुम्बई सिटी एफसी ने अपने घर पर एफसी गोवा पर 4-1 की जोरदार जीत दर्ज की थी। जॉर्ज परेरा डियाज नौ मैचों में छह गोल करके क्लब के प्रमुख स्कोरर हैं। अर्जेंटीना का यह स्ट्राइकर गोल्डन बूट की रेस में शीर्ष पर चल रहे डच विंगर अब्देनासेर अल खयाती से सिर्फ एक गोल पीछे है। स्टीवर्ट ने मैदान के मध्य और अटैकिंग थर्ड में अपने महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाई है और वह सहायता प्रदान करने की सूची के शीर्ष पर बैठे हैं।
आइलैंडर्स के हेड कोच डेस बकिंघम ने कहा, "स्टीफन कॉन्सटेंटाइन भारत में अनुभव रखने के वाले एक अच्छे हेड कोच हैं। वह जानते हैं कि अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाना है, और उन्होंने अभी तक टीम के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।" उन्होंने कहा, "चुनौती यह है कि हमें अपने खेल के शीर्ष पर रहना होगा, और ऐसी फुटबॉल खेलना होगा। इसके जरिये हम उस परिणाम को हासिल करे, जो हम चाहते हैं।"
ये दोनों टीमें हीरो आईएसएल में चार बार मिल चुकी हैं। आइलैंडर्स ने तीन बार जीत हासिल की है, और एक मुकाबला ड्रा में समाप्त हुई है। ये दोनों टीमें पिछली बार इस हीरो आईएसएल सीजन की शुरुआत से पहले डूरंड कप में मिली थी, जहां ईस्ट बंगाल एफसी ने मुम्बई सिटी एफसी को 4-3 से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications