ISL 2022-23: चेन्नइयन एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हराया, अनिरुद्ध थापा बने हीरो ऑफ द मैच

Indian Super League

चेन्नई, 12 फरवरी: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी दो टीमों के मुकाबले में चेन्नइयन एफसी ने रविवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हरा दिया। मरीना मचान्स की जीत में ईस्ट बंगाल के सेंटर-बैक लालचुंगनुंगा (48वें मिनट में आत्मघाती गोल) और स्थानापन्न फॉरवर्ड रहीम अली (87वें मिनट में) ने गोल दागे। चेन्नइयन एफसी के कप्तान अनिरुद्ध थापा को पहले गोल में सहायता प्रदान करने और मिडफील्ड पर दमदार खेल दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज आठ मैचों में जीत से दूरी का सिलसिला समाप्त करने के बाद हेड कोच थॉमस ब्रडारिक के मरीना मचान्स अंक तालिका में आठवें स्थान पर बने हुए हैं। चेन्नइयन एफसी के 18 मैचों में पांच जीत, छह ड्रा और सात हार से 21 अंक हो गए हैं। वहीं, इस हार के बाद हेड कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन के टॉर्च बियरर्स नौवें स्थान पर बरकरार हैं। ईस्ट बंगाल के 18 मैचों में पांच जीत, एक ड्रा और 12 हार से 16 अंक हैं।

मैच का पहला गोल 48वें मिनट में आया, जब ईस्ट बंगाल के सेंटर-बैक लालचुंगनुंगा की आत्मघाती चूक ने गतिरोध तोड़ते हुए चेन्नइयन एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। अटैकिंग थर्ड से जल्दी से ली गई फ्री-किक पर जर्मन मिडफील्डर जूलियस डुकर ने बायीं तरफ थ्रू-पास खिलाया, जहां मौजूद कप्तान अनिरुद्ध थापा ने बॉक्स के ठीक बाहर से क्रॉस डाला, जिस पर ईस्ट बंगाल के चार डिफेंडरों के बीच से निकलकर घानाई स्ट्राइकर क्वामे करिकारी आगे आए लेकिन उनके दबाव में आए सेंटर-बैक लालचुंगनुंगा के पैर से लगकर गेंद फर्स्ट पोस्ट के अंदर गोल जाल में उलझ गई जबकि ईस्ट बंगाल के गोलकीपर कमलजीत के पास बचाव का कोई अवसर नहीं था।

87वें मिनट में स्थानापन्न फॉरवर्ड रहीम अली ने गोल करके चेन्नइयन एफसी की बढ़त को 2-0 कर दिया। मिडफील्डर एडविन वंसपॉल ने अटैकिंग थर्ड से बॉक्स के अंदर थ्रू-पास निकाला, जहां दौड़ कर पहुंचे रहीम ने नियर पोस्ट पर गोलकीपर कमलजीत सिंह को छकाने के बाद दाहिने पैर से गेंद को फार पोस्ट की तरफ गोल लाइन के पार पहुंचा दिया।

पहला हाफ गोल रहित रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें गतिरोध तोड़ने में विफल रहीं। चेन्नइयन एफसी गेंद के साथ ज्यादतर समय तक हावी रही और पहला बड़ा मौका तब आया, जब तीसरे मिनट में फालो डायग्ने ने गेंद को क्रॉसबार पर दे मारा। उसके बाद चेन्नइयन एफसी ने विंग से खेलना जारी रखा और बॉक्स के अंदर में कुछ शानदार क्रॉस आए लेकिन उन क्रॉसों को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कोई भी मौजूदा नहीं था। विंसी बैरेटो खुद गेंद लेकर बॉक्स के अंदर जरूर घुसे, लेकिन वह 18वें मिनट में गोल करने में विफल रहे। ईबीएफसी ने को आधे घंटे के बाद कुछ सुनहरे अवसर मिले, लेकिन सुहैर वडक्केपीडिका और जेक जर्विस गलत निशाने लगाकर गोल करने में विफल रहे। इस दौरान चेन्नइयन एफसी का गेंद पर नियंत्रण 61 फीसदी रहा। उसकी तरफ से पांच शॉट लगाए गए और एक टारगेट पर रहा। वहीं, ईस्ट बंगाल की ओर से लगे चारों शॉट में से कोई भी टारगेट पर नहीं था।

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में छठा मुकाबला था और आज चेन्नइयन एफसी ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की जबकि चार ड्रा में समाप्त हुए हैं। आज के परिणाम के बाद चेन्नइयन एफसी ने इस सीजन में ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत का डबल पूरा किया। क्योंकि पहले चरण में कोलकाता में चेन्नइयन ने ईस्ट बंगाल एफसी पर 1-0 जीत दर्ज की थी।

Recommended Video

    Women's T20 World Cup: Team India की खतरनाक गेंदबाजी, Pakistan की हालत खस्ता | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+