IND vs AUS, Asian Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार
IND vs AUS, Asian Cup: एशियन कप के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। भारत की टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। सुनील छेत्री की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला कतर के अहमद बिन अली स्टेडियम में खेला गया।
भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिला और कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में मामला बदल गया। ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल दागे और भारतीय टीम के ऊपर बढ़त हासिल कर ली, इसे वे अंत तक बरकरार रखने में सफल रहे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशियन कप फुटबॉल मैच के लाइव अपडेट यहाँ देख सकते हैं
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications