Indian Super League 2022-23: नया सीजन, नया फॉर्मेट, कब और कहां देखें मुकाबले

इंडियन सुपर लीग का 9वां सीजन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ISL भारत में फुटबॉल की घरेलू लीग है जिसने पिछले कुछ सीजन में अपनी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हासिल की है। Indian Super League 2022-23 का नया सीजन केरला ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच कोच्चि के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से शुरू होने जा रहा है। केरला ब्लास्टर्स वो टीम है जिसने आईएसएल सीजन 2021-2022 को उप-विजेता के रूप में समाप्त किया था। सीजन के विजेता हैदराबाद एफसी थे। दूसरी ओर ईस्ट बंगाल की टीम का पिछला अभियान काफी खराब रहा था। (फोटो सौजन्य- @IndSuperLeague ट्विटर)

India Super League 2022-23: New season with new format, Kerala Blasters vs East Bengal to start

आखिर कोविड के प्रतिबंधों से निजात मिलने के बाद इस बार लीग पूरी तरह से अपने रंग में होगी यानी ना कोई बंद दरवाजों के पीछे के मुकाबला और ना ही सीमित जगह पर मैच होना।

ISL 2022-23 में नया क्या है-

इस सीजन में प्लेऑफ का फॉर्मेट इस बार नया है जहां पर दो और टीमें देखने को मिलने जा रही हैं। लीग स्टेज से टॉप की दो टीमों को डायरेक्ट सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा तो वहीं तीसरे से छठे स्थान की टीमें प्लेऑफ से गुजरेंगी। प्लेऑफ में दो एलिमिनेटर मुकाबले होंगे। फिर सेमीफाइनल में भी दो लेग देखने को मिलेंगे। प्रत्येग लेग के दो सेमीफाइनल होंगे। यानी कुल चार सेमीफाइनल देखने को मिलेंगे।

आईएसएल सीजन 9 में आज के मैच-

मैच केरला ब्लास्टर्स बनाम ईस्ट बंगाल के बीच होगा। इस मैच से पहले केरला ब्लास्टर्स के हेड कोच इवान वुकोमानोविच का कहना है कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, ये एक खुशी की ही बात है क्योंकि हम और खिलाड़ी वो काम करने जा रहे हैं जिसको हम प्यार करते हैं। तो जब आप इस तरह के मौहाल में होते हो, आपका माइंडसेट पॉजिटिव होता है और अच्छी चीजें होती हैं। हम अपने टारगेट पर भरोसा करते हैं, अपने आइडिया पर हमको विश्वास है और हम देखेंगे ये हमको कहां पर लेकर जाता है।

आईएसएल 2022-23 के मैच कहां और कब देख सकते हैं-

केरला ब्लास्टर्स (KBFC) और ईस्ट बंगाल (EBFC) की टीमें इस लीग में अभी तक चार बार भिड़ी हैं और तीन बार नतीजा ड्रा रहा है। केवल एक बार केरला ब्लास्टर्स को जीत मिली थी।

इंडियन सुपर लीग के अधिकतर मैच भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे ही शुरू होंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का आनंद आप स्टार नेटवर्क पर ले सकते हैं। मैच कार्यक्रम वहां पर 7 बजे ही शुरू हो जाएगा। जबकि मोबाइल पर देखने का मन हो तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार या जियो टीवी पर केवल आपके हाथ में ही मैच होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+