ISL 2021-22: सीजन की पहली जीत से उत्साहित है ईस्ट बंगाल, हैदराबाद को देगी कड़ी चुनौती

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में अपनी पहली जीत से उत्साहित एससी ईस्ट बंगाल सकारात्मक रवैये के साथ उस समय हैदराबाद एफसी का सामना करेगी, जब दोनों टीमें सोमवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में भिड़ेंगी। स्ट्राइकर नौरेम महेश सिंह ने ईस्ट बंगाल की पहली जीत में दोनों गोल दागे थे, उसे इस सीजन में 11 मैचों के लम्बे इंतजार के बाद यह जीत मिली। इस जीत ने रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड को अंक तालिका के तल से एक स्थान ऊपर उठाया है। नए कोच मारिओ रिवेरा ने कार्यभार संभालते ही कोलकाता की टीम को जीत का स्वाद चखाया और रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड को उम्मीद होगी कि स्पेनिश कोच बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रिवेरा ने अपने पहले मैच में टीम की लय पर कहा, "जब आप जीतते हैं, तो ट्रेनिंग ग्राउंड का माहौल हमेशा बेहतर होता है। हालांकि पिछली जीत अगले मैच को आसान नहीं बनाती है, लेकिन यह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत मददगार रहती है।"
और पढ़ें: IND vs SA: केपटाउन में शतक ठोंक डिकॉक ने तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट को भी छोड़ा पीछे
'होम' टीम अपने स्टार विंगर एंटोनियो पेरोसेविक की वापसी का स्वागत करेगी, क्योंकि क्रोएशियाई फॉरवर्ड को एआईएफएफ द्वारा नियुक्त रेफरी के खिलाफ हिंसक आचरण के लिए निलंबित कर दिया था और वह पांच मैचों में नहीं खेल सके थे। इस सीज़न में सिर्फ सात गेम खेलने के बावजूद, पेरोसेविक 2 गोल के साथ एससी ईस्ट बंगाल के शीर्ष स्कोरर हैं और उनकी 1 सहायता भी ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से सर्वोच्च है।
रिवेरा ने निज़ाम्स की प्रशंसा करते हुए कहा, "मेरे अनुसार, हैदराबाद एफसी लीग की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। उसके आक्रमण और रक्षण में बहुत अच्छा संतुलन है। उसको बहुत अच्छे कोच द्वारा संचालित किया जाता है जो एक तेज़ और आक्रामक फ़ुटबॉल खेलाता है और टीम के पास बार्थोलोमेव ओग्बेचे के रूप में लीग में सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी भी है।"
दूसरी ओर, हैदराबाद पिछले तीन मैचों में जीत से दूर है और हेड कोच मैनोलो मार्क्यूएज यह बात जानते होंगे कि वो ईस्ट बंगाल को हल्के में नहीं ले सकते हैं। हैदराबाद तालिका में चौथे स्थान पर है लेकिन मुंबई सिटी एफसी, ओड़िसा एफसी और एटीके मोहन बगान जैसी टीमों के साथ शीर्ष चार में बने रहने के लिए निजाम्स को अगामी मैच में हर हाल में जीत की जरूरत है।
और पढ़ें: पीवी सिंधु ने खत्म किया 2 साल का खिताबी सूखा, मालविका बंसोड़ को हराकर जीता सैयद मोदी टूर्नामेंट
ओग्बेचे अगले मैच में वापसी करेंगे लेकिन हैदराबाद के दूसरे स्ट्राइकर जेवियर सिवेरियो ने शुरुआती एकादश के लिए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया है और ये दुविधा मार्केज़ के लिए एक अच्छा सिरदर्द होनी चाहिए। हैदराबाद के लिए चेन्नइयन के खिलाफ 1-1 से ड्रा मैच में सिविएरो ने एकमात्र गोल किया था। यह उनका 4 मैचों में तीसरा और सीजन का चौथा गोल था। वह इस सीजन में हैदराबाद के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
मार्क्यूएज ने कहा, "जब हम आठ मैचों में नाबाद थे, हम हमेशा शीर्ष स्थानों के लिए दौड़ में थे। अब, स्थिति यह है कि अगर हम कल जीतते हैं, तो हम तालिका में उच्च पायदान पर वापस आ जाएंगे। इस मामले में, विरोधी नहीं महत्व रखता हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ईस्ट बंगाल तालिका के निचले हिस्से में है। हमें एक मैच खेलना है और जीतना है।" पिछली बार जब ये दोनों टीमें लीग के पहले चरण में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, तो मैच 1-1 से ड्रा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications