Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA: केपटाउन में शतक ठोंक डिकॉक ने तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट को भी छोड़ा पीछे

IND vs SA
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में वापसी करते हुए वो शुरुआत की जिसकी टीम को पिछले दो मैचों में दरकार थी। साउथ अफ्रीका की टीम ने पार्ल के मैदान पर खेले गये पहले दो मैचों में आसानी से जीत हासिल की और यहां पर भारतीय टीम दोनों ही मैचों में शुरुआती 10 ओवर्स में विकेट हासिल करने में नाकाम रही थी, जो उसकी हार का बड़ा कारण बना। हालांकि सम्मान बचाने के लिये जब सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम उतरी तो उसने गेंदबाजों के दम पर वो शुरुआत हासिल कर ली। केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

और पढ़ें: Legends League Cricket: नमन ओझा पर भारी पड़ी इमरान ताहिर की पारी, 3 गेंद पहले बना डाले 210 रन

केएल राहुल ने सीरीज के आखिरी मैच में 4 बदलाव किये हैं और गेंदबाजी में दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है। दीपक चाहर ने पहले 10 ओवर में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी और तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जानेमन मलान का विकेट हासिल किया। वहीं 7वें ओवर में टेंबा बावुमा रन आउट हो गये दो भारत को दूसरी सफलता मिल गई। 13वें ओवर में चाहर ने एडेन मार्करम को भी वापस पवेलियन भेज दिया। 70 रन पर 3 विकेट खो चुकी साउथ अफ्रीका की टीम यहां पर मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन तभी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पारी को संभालने का काम किया और अपनी टीम को बिखरने से बचा लिया।

और पढ़ें: IPL 2022: साउथ अफ्रीका-श्रीलंका नहीं भारत में ही खेला जायेगा 15वां सीजन, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

डिकॉक के शतक ने बचाई अफ्रीकी पारी

डिकॉक के शतक ने बचाई अफ्रीकी पारी

क्विंटन डिकॉक (124) ने रैसी वान डार दुसैं (53) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 144 रनों की साझेदारी कर डाली और लड़खड़ाती साउथ अफ्रीकी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान जहां डिकॉक ने अपने वनडे करियर का 17वां शतक लगाया तो वहीं पर रैसी वान डार दुसैं ने भी अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक ने इस दौरान 130 गेंदों का सामना कर 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली तो वहीं पर रैसी वान डार दुसैं ने 59 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।

डिकॉक ने तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड

डिकॉक ने तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड

क्विंटन डिकॉक ने अपने वनडे करियर का 17वां शतक लगाने के साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया और भारत-साउथ अफ्रीका मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डिविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गये हैं। उल्लेखनीय है कि क्विंटन डिकॉक के करियर में यह भारत के खिलाफ आया छठा वनडे शतक है। सचिन तेंदुलकर ने भारत-साउथ अफ्रीका मैचों में 5 शतक लगाने का काम किया था। वहीं भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी क्विंटन डिकॉक ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के कुमार संगाकारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है। इस फेहरिस्त में सनथ जयसूर्या सबसे ऊपर काबिज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 85 पारियों में 7 शतक जड़े थे।

वहीं क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है। कुमार संगाकारा इस लिस्ट में 23 शतक के साथ सबसे टॉप पर काबिज हैं। डिकॉक ने एक टीम के खिलाफ सबसे तेज 6 शतक लगाने के मामले में वीरेंदर सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 पारियों में यह कारनामा किया था जबकि डिकॉक ने महज 16 पारियों में यह कारनामा अपने नाम किया है।

डिकॉक के नाम हुआ खास रिकॉर्ड

डिकॉक के नाम हुआ खास रिकॉर्ड

अपनी इस पारी के साथ क्विंटन डिकॉक ने वनडे क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। इस फेहरिस्त में हाशिम अमला का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 14 पारियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन पूरे किये थे, तो वहीं पर सर विवियन रिचर्डस ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 पारियों में 1000 रन बनाये थे। क्विंटन डिकॉक ने इस फेहरिस्त में स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है, जिसमें दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ 16 पारियों में 1000 रनों के आंकड़े को पूरा किया है।

भारतीय गेंदबाजों ने करायी वापसी

भारतीय गेंदबाजों ने करायी वापसी

वहीं पर भारत के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रन पूरा करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो क्विंटन डिकॉक ने स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं गैरी कर्स्टन ने यह कारनामा 19 पारियों में पूरा किया था और इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। गौरतलब है कि भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के 15 ओवर्स में टीम की वापसी करायी और 213 रन पर 3 विकेट खोने वाली साउथ अफ्रीका की टीम को 49.5 ओवर्स में 287 पर समेट दिया। साउथ अफ्रीका के लिये डेविड मिलर (39) और ड्वेन प्रेटॉरियस (20) ने 44 रनों की साझेदारी कर टीम को 250 से पहले सिमटने से रोक दिया। भारत के लिये प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किये। युजवेंद्र चहल ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+