FIFA World Cup: बढ़ रही है कतर पुलिस की बदतमीज़ी, पत्रकार को धमकाने का किया प्रयास
कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में विवाद थम ही नहीं रहे हैं। कतर पुलिस ने दोहा में डेनमार्क के एक पत्रकार को वनलव आर्मबैंड उतारने का फरमान सुना दिया। घटना उस समय हुई जब यह पत्रकार वर्ल्ड कप का एक सेगमेंट शूट कर रहा था। डेनमार्क के डेनिश स्टेशन टीवी 2 के जॉन पाघ और उनकी टीम होटल के बाहर शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने आकर उनको रोक दिया। (Photo: Twitter/SS)

सोशल मीडिया पर साझा किये गए वीडियो में सुरक्षाकर्मी इस पत्रकार को कहता हुआ दिख रहा है कि यह आर्मबैंड आपको उतार देना चाहिए। इस वर्ल्ड कप में यह आर्मबैंड विवादों में रहा है क्योंकि कतर में समलैंगिकता को अवैध माना जाता है। इससे पहले यूएस के एक पत्रकार को स्टेडियम में जाने से रोका गया था। डेनिश पत्रकार जॉन ने सुरक्षाकर्मी को कहा "आप जो कह रहे हैं मैं उसका सम्मान करता हूँ लेकिन मैं इस बैंड को नहीं उतार सकता। इसकी अनुमति क्यों नहीं है? क्या रंग के कारण?" पुलिसकर्मी ने हाँ कहा और कैमरा को धक्का मार दिया। इसके बाद जॉन ने फिर से कहा कि यह सिर्फ एक प्यार है, जो सबका सम्मान करता है।
समलैंगिकता के समर्थन में पहना जा रहा बैंड
फीफा वर्ल्ड कप के दौरान LGBTQ समुदाय का समर्थन करने के लिए आर्मबैंड पहना जा रहा है। इसके अलावा रेनबो शर्ट भी पहनी जा रही है। हालांकि कतर पुलिस पूरी तरह से इन मामलों को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। आर्मबैंड और रेनबो शर्ट वाले पत्रकारों को लगातार रोका जा रहा है। इससे पहले सोमवार को यूएस और वेल्स के मैच में एक अमेरिकी पत्रकार को रेनबो शर्ट के कारण स्टेडियम में जाने से रोकते हुए हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उस पत्रकार को स्टेडियम में जाने दिया गया।
कई कप्तान अब नहीं पहनेंगे आर्मबैंड
LGBTQ समुदाय के समर्थन में किये जाने वाले एक शो में इंग्लैंड, वेल्स, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और डेनमार्क के कप्तानों को वनलव आर्मबैंड पहनने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन उन्होंने सोमवार को एक संयुक्त बयान में घोषणा करते हुए कहा कि अब हमने अपना निर्णय बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications