Fifa World Cup Final 2022: मेसी ने जीता गोल्डन बॉल तो एमबाप्पे ने गोल्डन बूट किया अपने नाम
विश्वकप में लियोनल मेस्सी ने जीता गोल्डन बॉल का खिताब तो एमबाप्पे ने सर्वाधिक 8 गोल दागकर गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम किया है।
Fifa World Cup Final 2022 Kylian Mbappe wins golden boot: अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। जिस तरह से एक्स्ट्रा टाइम में मेसी ने शानदार गोल दागा उसके बाद ऐसा लग रहा था कि अब अर्जेंटीना विश्वकप के खिताब को अपने नाम कर लेगी। लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 से बराबरी के बाद पेनाल्टी शूटआउट पर गया। पेनाल्टी शूटआउट की शुरुआत मेसी ने गोल के साथ की। इसके बाद अर्जेंटीना ने पेनाल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। हालांकि मेसी गोल्डन बूट को अपने नाम नहीं कर सके लेकिन विश्वकप की जीत के साथ उन्होंने जबरदस्त तरीके से विदाई ली है। लियोनेल मेसी को गोल्डन बॉल के खिताब के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया। वहीं एमी मार्टिनेज ने गोल्डन ग्लव का खिताब अपने नाम किया, जबकि एंजो फर्नांडिज ने यंग प्लेयर अवॉर्ड का खिताब जीता।

मेसी ने जीता विश्वकप, एमबाप्पे ने दिल
इस बार विश्वकप में गोल्डेन बूट की लड़ाई लियोनल मेसी और कायलियन मबाप्पे के बीच थी। जिसे आखिरकार एमबाप्पे ने अपने नाम किया। विश्वकप के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने फाइनल मुकाबले में गोल्डन हैट्रिक अपने नाम की और वह हैं कायलियन एमबाप्पे। फाइनल मुकाबले में दूसरे हाफ में जिस तरह से एमबाप्पे ने एक के बाद एक लगातार दो गोल किए उससे उन्होंने फ्रांस को मैच में वापस लेकर आए। एक्स्ट्रा टाइम में भी एमबाप्पे ने एक गोल दाककर स्कोर को 3-3 करने में बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को 4-2 से जीत लिया।

फाइनल में गोल्डन हैट्रिक का रिकॉर्ड
एमबाप्पे ने इस विश्वकप में कुल 8 गोल दागकर गोल्डन बूट अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले से पहले मेस्सी 6 मैच में 5 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे थे, जबकि एमबाप्पे के नाम भी इतने ही गोल थे। फाइनल मुकाबले में एमबाप्पे ने 3 गोल दागकर गोल्डन बूट को अपने नाम किया। बता दें कि विश्वकप में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट का खिताब दिया जाता है। पहली बार 1982 के विश्वकप में जोकि स्पेन में खेला गया था, उसमे गोल्डन बूट का खिताब दिया गया था।

कैसे तय होता है गोल्डन बूट
फाइनल मुकाबले में जो भी सर्वाधिक गोल स्कोर करने वाला खिलाड़ी होता है उसे गोल्डन बूट का खिताब दिया जाता है। अगर किन्ही दो खिलाड़ियों के गोल की संख्या बराबर होती है तो जिस खिलाड़ी ने अधिक गोल में असिस्ट किया होगा खिताब उसके नाम जाता है। अगर दो या उससे अधिक खिलाड़ियों के नाम समान गोल हैं और असिस्ट भी समान हैं तो जिस खिलाड़ी ने सबस् कन समय तक मैच में खेला है उसे खिताब दिया जाता है। गोल्डन बूट के बाद सिल्वर बूट और ब्रॉन्ज बूट का खिताब दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

इस विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
कायलियान एमबाप्पे, फ्रांस- 8 गोल
लियोनल मेसी, अर्जेंटीना- 7 गोल
ओलिवर गिरोड, फ्रांस- 4 गोल
जूलियन अल्वारेज, अर्जेंटीना- 4 गोल
मार्कस रशफोर्ड, इंग्लैंड- 3 गोल

गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ी
1930- गलेर्मो स्टेबाइल, 8 गोल
1934- ऑल्ड्रिच नेजेडली, 5 गोल
1938- लियोनिडास डा सिल्वा, 7 गोल
1950- एडमिर डी मेनेजेस, 9 गोल
1954- सैंडोर कोसिस, 11 गोल
1958- जस्ट फोन्टेन, 13 गोल
1962- फ्लोरियन अल्बर्ट, 4 गोल
1966- इजेबियो, 9 गोल
1970- गर्ड मुलर, 10 गोल
1974- ग्रेगॉर्ज लाटो, 7 गोल
1978- मारियो केंप्स, 6 गोल
1982- पाओलो रोसी, 6 गोल
1986- गैरी लिनेकर, 6 गोल
1990- टोटो शिलासी, 6 गोल
1994- ओलेग सेलेंको और हरिस्तो स्टॉयखोव, 6 गोल
1998- डेवर सुकर, 6 गोल
2002- रोनाल्डो, 8 गोल
2006- मिरास्लोव क्लोसे, 5 गोल
2010- थॉमस मुलर, 5 गोल
2014- जेम्स रॉड्रिग्ज, 6 गोल
2018- हैरी केन, 6 गोल












Click it and Unblock the Notifications