FIFA World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को मात देकर ग्रुड D में दूसरे स्थान पर जगह बनाई
फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के खिलाफ अपनी शुरुआती करारी हार से उभरते हुए शनिवार को ट्यूनीशिया पर 1-0 से जीत हासिल की और ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इस मैच में फर्क पैदा करने वाल हेडर मिचेल ड्यूक के नाम हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती से तेजी और आक्रामकता दिखाई और ट्यूनीशियाई बॉक्स को लगातार अपना निशाना बनाया। हालांकि अफ्रीकी टीम भी पीछे नहीं हटी और उसने मैच में खुद को बनाए रखा।
ट्यूनीशियाई कप्तान युसुफ मसकनी के पास गोल करने का पहला मौका आया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।
ऑस्ट्रेलिया को आखिर 23वें मिनट में अपने प्रदर्शन का इनाम मिला जब ड्यूक ने एक क्रास को ट्यूनीशिया के गोलकीपर डाहमेन के पीछे भेजकर विश्व कप का 50वां गोल दाग दिया।
गोल के बाद ट्यूनीशिया ने खुद को लय से भटका पायाऔर 40वें मिनट में स्कोर बराबर करने का मौका गंवा दिया। यहां तक की पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में भी अफ्रीकी टीम के पास अपना सर्वश्रेष्ठ मौका था लेकिन कप्तान मस्कानी चूक गए।
हॉफ टाइम ब्रेक के बाद ट्यूनीशिया ने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना जारी रखा लेकिन उनके मौके नहीं बन सके। अफ्रीकी टीम ने बराबरी हासिल करने के प्रयास में बदलाव किए। 88वें मिनट में वाहबी खजरी के पास बराबरी करने का अच्छा मौका था लेकिन रेयान ने आसानी से गोल बचा लिया।
इस तरह से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, ट्यूनीशिया ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को पार नहीं कर सका। कंगारुओं को अब अपने अंतिम ग्रुप गेम में डेनमार्क का सामना करेगा जबकि अफ्रीकी टीम गत चैंपियन फ्रांस से भिड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications