बेहद खास है FIFA World Cup 2022 की फुटबॉल, वर्ल्ड कप की गेंदों का बड़ा दिलचस्प है इतिहास
FIFA World Cup 2022 Qatar: कतर में 2022 फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक मैच बॉल का नाम अल रिहला है जो विश्व कप के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है। वर्ल्ड कप के लिए फुटबॉल को स्पेशल तौर पर डिजाइन करने की परंपरा का ये एक लेटेस्ट हिस्सा है। बताया जाता है कि अल रिहला हवा में पिछले वर्ल्ड कप्स में इस्तेमाल की गई गेंदों की तुलना में कहीं ज्यादा तेज होगी। (All Photos- Twitter)

अल रिहला एक अरबी नाम है
अल रिहला एक अरबी नाम है जिसका मतलब है 'यात्रा'। यह वर्ल्ड कप के लिए एडिडास द्वारा बनाई गई 14वीं बॉल है। वर्ल्ड कप में पहली बार कोई गेंद केवल वाटर बेस्ट इंक और गोंद से तैयार की गई है। गेंद पर कतर की कल्चर को रिफ्लेक्ट करते हुए रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
इस बॉल के जरिए भी फीफा 2018 में लाई गई वीडियो असिस्टेंट रेफरिंग का इस्तेमाल करेगा जो एक सेमी ऑटोमेटिड सिस्टम होता है और यह 22 खिलाड़ियों व बॉल की पोजिशन की जांच करता है। बॉल में कई तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं जिससे यह खुद ही पता चल जाएगा कि कब और कहां पर बॉलर को किक मारी गई।

1930 की टी-मॉडल बॉल काफी चर्चित रही
वर्ल्ड कप की गेंद बनाने का इतिहास अपने आप में खास है। जानवरों के ब्लेडर और चमड़े से लेकर आज की सिंथेटिक तकनीक से बनी बॉल का विकसित होने का अपना इतिहास रहा है। अब एडिडास ही वर्ल्ड कप की बॉल बनाता है लेकिन इससे पहले 1930 की टी-मॉडल बॉल काफी चर्चित रही है। 'सुपरबॉल' को 1950 में इस्तेमाल किया गया था। 1958 में टॉप स्टार नाम की गेंद का इस्तेमाल किया गया जिस पर वैक्स की कोटिंग की गई और इसको ज्यादा वाटर रजिस्टेंट बनाया गया।

पहली बार फुटबॉल में ब्लैक एंड व्हाइट बॉल
1970 के दशक के समय एडिडास फीफा वर्ल्ड कप के लिए बॉल को सप्लाई करने वाली आधिकारिक कंपनी बनी थी। तब ही पहली बार फुटबॉल में ब्लैक एंड व्हाइट बॉल देखने को मिली। 1990 में एट्रसको यूनिको बॉल का डिजाइन सिंथेटिक सामग्री की कई परतों के साथ बनाया गया था, जिससे यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ थी।
2002 फीफा विश्व कप की एडिडास फीवरनोवा गेंद एशिया में पहले विश्व कप की सह-मेजबानी के दौरान इस्तेमाल की गई थी। वह वर्ल्ड कप दक्षिण कोरिया और जापान द्वारा एशिया में पहली बार आयोजित कराया गया। 2018 एडिडास टेलस्टार 18 बॉल 1970-1974 के समय की बॉल की तरह थी। इस गेंद में एक NFC चिप थी जो स्मार्टफोन पर इंटरएक्टिव अनुभव प्रदान करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल भेजती थी।












Click it and Unblock the Notifications