FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी का बड़ा धमाका, कर ली रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनेल मेसी ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा फीफा वर्ल्ड कप में अब तक किए गए गोल्स की बराबरी कर ली है।

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनेल मेसी ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा फीफा वर्ल्ड कप में अब तक किए गए गोल्स की बराबरी कर ली है। पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में 7 गोल किए हैं। मंगलवार को सऊदी अरब के खिलाफ मैच में खेलते हुए मेसी ने रोनाल्डो के 7 गोल के आंकड़े को छू लिया।

Lionel Messi

लियोनेल मेसी ने 9वें मिनट में सऊदी अरब के खिलाफ गोल किया। जर्मनी में टूर्नामेंट के 2006 संस्करण में पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खेलने वाले मेसी इस बार अपना 5वां विश्व कप खेल रहे हैं। अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए मेसी के लिए वर्ल्ड कप जीतने का सबसे बढ़िया मौका 2014 में आया था। 2014 फीफा वर्ल्ड कप संस्करण में अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंची थी। उस दौरान कांटे के मैच में 90 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर थी। हालांकि दुर्भाग्य से जर्मनी के मारियो गोएट्ज़ द्वारा अतिरिक्त समय में दागे गए गोल के बाद मेसी की टीम फाइनल हार गई थी।

मौजूदा वर्ल्ड कप विवादों में

अगर बात की जाए मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप संस्करण की, तो यह शुरू होते ही काफी विवादों से गिर गया है। ट्विटर पर बायकॉट फीफा वर्ल्ड कप ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि फीफा वर्ल्ड कप को आयोजित कर रहे कतर ने अंतिम समय पर खिलाड़ियों, मीडिया और दर्शकों पर कई सारे प्रतिबंध लगा दिए हैं।

रेनबो टीशर्ट पहनने पर पाबंदी

फीफा द्वारा सभी टीमों को समलैंगिक अधिकारों के सूचक के रूप में मैच के दौरान वन लव बैंड लगाने से भी मना कर दिया गया है। फीफा के इस आदेश के बाद उसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। रेनबो टीशर्ट पहन कर आने वाले कई दर्शकों को मैदान में आने से रोका गया। साथ ही साथ समलैंगिक समुदाय का समर्थन करने वाले किसी भी प्रतीक को हटवाया गया। इससे पहले सोमवार को यूएस और वेल्स के बीच मैच में रेनबो शर्ट पहनकर आए एक अमेरिकी पत्रकार को स्टेडियम में जाने से रोक दिया गया था। कुछ देर हिरासत में लेने के बाद इस पत्रकार को छोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+