FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया, कोरिया-उरुग्वे का मैच ड्रॉ पर खत्म

स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच जीत लिया है। स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया है।

FIFA World Cup 2022 Highlights: स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच जीत लिया है। स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया है। वहीं कैमरून की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मैच से पहले स्विट्जरलैंड की टीम फेवरेट मानी जा रही थी और उन्होंने जीत हासिल कर इसे सच कर दिखाया। वहीं एक और मैच में ग्रुप-एच में कोरिया रिपब्लिक ने उरुग्वे को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने का काम किया।

fifa 2022

स्विट्जरलैंड ने जीता अपना पहला मुकाबला

स्विट्जरलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में जीत हासिल की। पहले हाफ में कैमरून ने स्विट्जरलैंड को कड़ी टक्कर दी। लेकिन दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने गोल कर मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। इसके बाद दोनों टीमों से किसी भी खिलाड़ी द्वारा कोई गोल नहीं किया। लिहाजा इस मुकाबले को स्विट्जरलैंड अपने नाम करने में सफल रही।

कोरिया और उरुग्वे का मैच हुआ ड्रॉ

वहीं दूसरे मुकाबले में कोरिया रिपब्लिक ने उरुग्वे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। फुल टाइम के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। जिसका नतीजा .ह हुआ कि मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया गया। दोनों टीमों ने कुछ आसान मौके गंवाए। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास गोल करने के कुछ मौके जरूर आए थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके।

जानें किस टीम में शामिल थे कौन से खिलाड़ी

कोरिया रिपब्लिक: किम सोंगग्यू, किम जिनसु, किम मिंजे, किम मूनह्वान, किम यंगवॉन, जंग वूयंग, ह्वांग इनबॉम, सोन ह्युंगमिन (कप्तान), ली जसुंग, एनए संघो, ह्वांग उइजो।

उरुग्वे: सर्जियो रोशेट, जोस जिमेनेज, डिएगो गोडिन (कप्तान), मथियास ओलिवेरा, मार्टिन कैसरस, मटियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटाकुर, फेडेरिको वाल्वेरडे, फकुंडो पेलिस्ट्री, लुइस सुआरेज, डार्विन नूनेज।

स्विट्जरलैंड: यान सोमेर, सिल्वन विडमेर, निको एल्वेदिक, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीयूलर, ग्रेनाइट जहाका (कप्तान), मोहम्मद सोव, रुबेन वर्गास, जेरदान शकीरी, ब्रील एम्बोलो।

कैमरून: आंद्रे ओनाना, निकोलस एनकोउलू, कोलिन्स एफएआई, जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो, नूहौ टोलो, आंद्रे-फ्रैंक जाम्बो एंगुइसा, सैमुअल गौएट, मार्टिन हांग्ला, कार्ल टोको एकांबी, चोपो-मोटिंग एरिक मैक्सिम (कप्तान), ब्रायन म्ब्यूमो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+