FIFA Women’s World Cup 2023: फीफा विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्पेन की जीत पर राफेल नडाल ने दी बधाई

Women's World Cup 2023 Final Highlights: स्पेन ने फीफा महिला विश्व कप फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। कप्तान ओल्गा कार्मोना के गोल ने स्पेन को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

साल 2015 में महिला विश्व कप में डेब्यू करने वाला स्पेन इससे पहले कभी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंचा था, लेकिन कार्मोना की टीम ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम को मात देकर खिताब जीत लिया है।

fifa womens world cup 2023

स्पेन द्वारा प्रसिद्ध ट्रॉफी जीतने के बाद टेनिस आइकन राफेल नडाल ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट करके स्पेनिश महिला टीम को बधाई दी। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने स्पेनिश टीम की तारीफ करते हुए पनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'वामोस! बधाई हो! विश्व चैंपियन!'

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान ओल्गा कार्मोना ने पहले हाफ में विजयी गोल किया, जिससे स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार महिला विश्व कप जीता। कार्मोना ने 29वें मिनट में टीम का गोल किया। स्पेन की टीम अब अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर स्तर पर महिला विश्व चैंपियन बन गई है।

दरअसल, फाइनल मुकाबले में जीत के लिए इंग्लैंड ने भी जमकर पसीना बहाया। उन्होंने काउंटर अटैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। हालांकि, स्पेन को शुरुआती मिनटों में ही गेंद पर कब्जा जमाने का मौका मिल गई। लौरेन हेम्प का शॉट अगर क्रॉसबार पर नहीं लगता तो टीम का खाता खुलना लगभग तय था।

ये भी पढ़ें- Rinku Singh के लिए पूर्व दिग्गज ने BCCI से की खास मांग, बोले- भारतीय टीम में 10 मैच खेलने का दें मौका

इस जीत के साथ, स्पेन जर्मनी के बाद पुरुष और महिला दोनों विश्व कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को महिला विश्व कप फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को हराने के बाद स्पेन की महिला खिलाड़ियों ने जमकर खुशी जाहिर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+