Rinku Singh के लिए पूर्व दिग्गज ने BCCI से की खास मांग, बोले- भारतीय टीम में 10 मैच खेलने का दें मौका

India vs Ireland 2nd T20I: टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 185 रन बनाए। इस दौरान रिंकू सिंह ने धमाकेदार पारी खेली। रिंकू ने 21 गेंद में 3 छक्के और दो चौके की मदद से 38 रन बनाए। हालांकि, डबलिन में ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

भारतीय टीम में रिंकू को 10 मैच खेलने का मौका मिले- किरण मोरे
इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा कि, 'रिंकू सिंह को भारतीय टीम में 10 मैच खेलने का मौका दीजिए।' उन्होंने आगे कहा कि, 'रिंकू सिंह भारत के लिए नंबर 6 पर लॉग टर्म बल्लेबाज हो सकते हैं।'

Rinku Singh

रिंकू सिंह और जितेश शर्मा से हैं उम्मीदें
भारत ने आयरलैंड दौरे के लिए एक युवा टीम का चयन किया है और उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों में से कई भारतीय टीम की अगली पीढ़ी होंगे। बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और अन्य खिलाड़ियों में रिंकू सिंह और जितेश शर्मा से काफी उम्मीदें हैं।

इससे पहले सीरीज के शुरुआती मैच में भारत ने आयरलैंड को डीएलएस मेथड के जरिए महज 2 रन से हराया था। अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी की।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से भारत का शानदार नेतृत्व किया। दूसरे टी20ई में आयरलैंड द्वारा बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद मेन इन ब्लू ने 185/5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर आउट होने से पहले गायकवाड़ ने 58(43) रन बनाए। पावरप्ले के ओवरों के अंदर भारत के लिए यशस्वी जयसवाल (11 गेंदों पर 18), तिलक वर्मा (2 गेंदों पर 1) के विकेट गंवाने के बाद उन्होंने संजू सैमसन के साथ 71 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।

ये भी पढ़ें- हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने की World Cup शेड्यूल में बदलाव की मांग, BCCI ने दिया दो टूक जवाब

बेंजामिन व्हाइट ने संजू सैमसन को 40(26) पर आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने भी अंत में विस्फोटक भूमिका निभाई और अंतिम दो ओवरों में 42 रन बना लिए। रिंकू ने 38(21) रन बनाए, जबकि दुबे 22(16) रन बनाकर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+